Kerala Assembly Election 2026: कांजिरापल्ली सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, केंद्रीय राज्यमंत्री ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

Kerala विधानसभा चुनाव 2026 में कांजिरापल्ली सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री के दौरे ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। जानिए कौन-कौन

Kerala विधानसभा चुनाव 2026 में Kanjirappally सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय माना जा रहा है। 9 अप्रैल 2026 को होने वाले मतदान में यहां तीन प्रमुख उम्मीदवार आमने-सामने हैं।

Kanjirappally Seat: केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कांजिरापल्ली विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय होने जा रहा है। इस सीट पर 9 अप्रैल 2026 को होने वाले मतदान में तीन प्रमुख उम्मीदवार आमने-सामने हैं – एलडीएफ की तरफ से एन. जयराज, कांग्रेस–यूडीएफ की ओर से रोनी के बेबी और बीजेपी–एनडीए की तरफ से केंद्रीय राज्य मंत्री George Kurian। जॉर्ज कुरियन का इस चुनाव में उतरना सीट पर सियासी समीकरण को बदलने वाला माना जा रहा है।

एन. जयराज: चार बार के विधायक का दांव

कांजिरापल्ली के मौजूदा विधायक और केरल सरकार के मुख्य सचेतक एन. जयराज 2011 से लगातार इस सीट पर जीत हासिल कर रहे हैं। चार बार विधायक रह चुके जयराज ने क्षेत्र के विकास और जनता कल्याण योजनाओं के दम पर अपनी पकड़ मजबूत की है। एलडीएफ गठबंधन इस बार उनके विकास कार्यों को मुख्य हथियार बनाकर चुनावी प्रचार कर रहा है। उनका फोकस पिछले दशक में किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक कल्याण के कार्यों को वोट बैंक में बदलने पर है।

कांग्रेस–यूडीएफ के उम्मीदवार रोनी के बेबी के लिए कांजिरापल्ली सीट प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी है। यह विधानसभा क्षेत्र कभी यूडीएफ का मजबूत गढ़ रहा है, लेकिन 2020 में केरल कांग्रेस (एम) के एलडीएफ में शामिल होने के बाद राजनीतिक संतुलन बदल गया। रोनी के बेबी और कांग्रेस इस सीट को फिर से अपने कब्जे में लेने के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। हालिया निकाय चुनावों में मिले समर्थन को वे अपने पक्ष में मान रहे हैं और यह मान रहे हैं कि जनता उनके पक्ष में लौट सकती है।

BJP ने केंद्रीय राज्यमंत्री को उतारा, मुकाबला राष्ट्रीय स्तर पर

Kerala Assembly Election 2026: कांजिरापल्ली सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, केंद्रीय राज्यमंत्री ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

बीजेपी–एनडीए ने इस चुनाव में केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन को मैदान में उतारा है। जॉर्ज कुरियन के शामिल होने से कांजिरापल्ली सीट ने राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य में भी ध्यान आकर्षित कर लिया है। एनडीए इस सीट पर ईसाई बहुल मध्य त्रावणकोर इलाके में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के विकास एजेंडे को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाकर भाजपा स्थानीय वोटर को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है।

कांजिरापल्ली सीट की डेमोग्राफिक महत्वता

कांजिरापल्ली विधानसभा सीट का सियासी महत्व इसकी डेमोग्राफी में छिपा है। यहां बड़ी संख्या में सायरो-मलाबार कैथोलिक वोटर हैं, जिन्हें तीनों प्रमुख गठबंधन साधने की कोशिश कर रहे हैं। एलडीएफ विकास और सामाजिक योजनाओं के दम पर वोट बैंक बनाने पर ध्यान दे रहा है, कांग्रेस अपनी पुरानी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश कर रही है, जबकि बीजेपी राष्ट्रीय मुद्दों और केंद्रीय नेताओं के प्रभाव को मुख्य हथियार बना रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि कांजिरापल्ली सीट पर मुकाबला बेहद कांटे का हो सकता है। त्रिकोणीय संघर्ष के कारण हर वोट महत्वपूर्ण साबित होगा और इस चुनाव की नतीजे पूरे राज्य के राजनीतिक समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं।

Leave a comment