केसी करियप्पा ने 31 साल की उम्र में क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

केसी करियप्पा ने 31 साल की उम्र में क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

भारतीय क्रिकेट में एक और बड़ा रिटायरमेंट सामने आया है। केसी करियप्पा ने केवल 31 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: IPL 2026 के आगाज में अभी दो महीने से ज्यादा समय बचा है, लेकिन उससे पहले ही भारतीय क्रिकेट को एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय तेज गेंदबाज केसी करियप्पा ने 31 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह घोषणा इंस्टाग्राम के माध्यम से की।अपने पोस्ट में करियप्पा ने लिखा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत उन गलियों से की थी, जहां उनका क्रिकेट का सफर शुरू हुआ। 

वहीं से लेकर स्टेडियम की लाइट्स और गर्व से जर्सी पहनने तक, उन्होंने वह सपना पूरा किया जिसकी उन्होंने कभी सिर्फ कल्पना की थी। आज करियप्पा ने BCCI क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 

करियप्पा ने सोशल मीडिया पर किया रिटायरमेंट का ऐलान

केसी करियप्पा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा:

'उन गलियों से जहां यह सब शुरू हुआ... से लेकर स्टेडियम की लाइट्स और गर्व से जर्सी पहनने तक, मैंने वह सपना जिया जिसकी मैंने कभी सिर्फ कल्पना की थी। आज मैं BCCI क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की आधिकारिक घोषणा करता हूं।'

इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और क्रिकेट जगत के लोग हैरान रह गए। भारतीय क्रिकेट में इतनी कम उम्र में रिटायरमेंट लेना बहुत कम देखने को मिलता है। माना जा रहा है कि करियप्पा अंतरराष्ट्रीय या विदेशी लीग में खेलने के मकसद से भारतीय क्रिकेट से अलविदा कह रहे हैं। BCCI के नियमों के अनुसार, रिटायरमेंट के बाद ही भारतीय खिलाड़ी विदेशी टी20 लीग या अन्य अंतरराष्ट्रीय लीग में खेल सकते हैं।

केसी करियप्पा का घरेलू और IPL करियर

केसी करियप्पा ने घरेलू क्रिकेट में मिजोरम की टीम का प्रतिनिधित्व किया। उनके करियर के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • फर्स्ट क्लास मैच: 14 मैच, 75 विकेट
  • लिस्ट-ए मैच: 20 मैच, 24 विकेट
  • T20 मैच: 58 मैच, 58 विकेट

विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में भी उन्होंने मिजोरम के लिए खेलते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। IPL में करियप्पा का सफर थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहा। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (पूर्व किंग्स XI पंजाब) का प्रतिनिधित्व किया। साल 2015 में KKR ने उन्हें 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय उन्होंने सिर्फ कुछ कर्नाटक प्रीमियर लीग मैच खेले थे, लेकिन अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया।

  • 2015 में KKR के लिए सिर्फ एक मैच खेला, जिसमें उन्होंने AB डिविलियर्स को आउट किया।
  • 2016 में पंजाब किंग्स ने उन्हें 80 लाख रुपये में खरीदा।
  • अगले दो सीजन में 9 मैच खेले और 7 विकेट चटकाए।
  • IPL 2019 में KKR में वापसी हुई, लेकिन केवल 1 मैच खेलने का मौका मिला।

केसी करियप्पा का IPL करियर ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन उनके संघर्ष और प्रदर्शन ने उन्हें एक विशेष पहचान दिलाई। केसी करियप्पा उस समय सुर्खियों में आए थे जब उनकी KKR में 2.4 करोड़ की नीलामी हुई।

 

Leave a comment