क्रिकेटर ऋचा घोष बनीं पश्चिम बंगाल पुलिस में DSP, जाने सैलरी और जिम्मेदारियां

भारतीय महिला क्रिकेटर ऋचा घोष को स्पोर्ट्स कोटे में DSP नियुक्ति, कोलकाता में समारोह में मुख्यमंत्री ने पद संभालने सौंपी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी ऋचा घोष को पश्चिम बंगाल पुलिस में DSP बनाया गया है। यह नियुक्ति स्पोर्ट्स कोटे के तहत कोलकाता में हुए विशेष समारोह में हुई। इस पद पर उन्हें अच्छी सैलरी के साथ कई सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।

Richa Ghosh DSP Appointment: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष को पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस विभाग में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सौंपी गई। हालिया महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें यह सम्मान मिला है। खेल में निरंतर सफलता और अनुशासन के कारण सरकार ने उन्हें स्पोर्ट्स कोटे के तहत यह जिम्मेदारी दी, जिससे युवाओं को नई प्रेरणा मिली है।

DSP के रूप में क्या होंगी जिम्मेदारियां

DSP बनने के बाद ऋचा घोष के कंधों पर कानून-व्यवस्था को संभालने की अहम जिम्मेदारी होगी। उन्हें पुलिस टीमों का नेतृत्व करना, अपराध नियंत्रण से जुड़े मामलों की निगरानी करना और प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण फैसलों में शामिल रहना होगा। यह पद सीधे तौर पर फील्ड और सिस्टम दोनों से जुड़ा होता है।

इसके साथ ही उन्हें आपात स्थितियों में ऑपरेशन की कमान संभालने, स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाने और जनता की सुरक्षा से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। खेल से आई अनुशासन और नेतृत्व क्षमता अब उनके प्रशासनिक कामकाज में भी नजर आएगी।

क्रिकेटर ऋचा घोष बनीं पश्चिम बंगाल पुलिस में DSP, जाने सैलरी और जिम्मेदारियां

DSP की सैलरी और मिलने वाली सुविधाएं

पश्चिम बंगाल पुलिस में DSP का बेसिक वेतन लगभग 56,100 रुपये प्रति माह होता है। इसके साथ महंगाई भत्ता यानी DA जुड़ता है, जो समय-समय पर बढ़ता रहता है। इससे कुल मासिक आय में अच्छा इजाफा होता है और सालाना वेतन वृद्धि का भी लाभ मिलता है।

इसके अलावा ऋचा को मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA), सरकारी वाहन, वर्दी भत्ता, मेडिकल सुविधा, पेंशन, अवकाश भत्ता और अन्य प्रशासनिक सुविधाएं भी मिलेंगी। इन सभी लाभों के साथ DSP का पद न सिर्फ प्रतिष्ठित बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत करियर विकल्प माना जाता है।

Leave a comment