ऐप्पल अगले साल की शुरुआत में एक किफायती मैकबुक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह नई मैकबुक 12.9 इंच डिस्प्ले और A18 Pro चिपसेट के साथ आएगी और पिक, येलो, ब्लू जैसे ब्राइट कलर्स में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत मैकबुक एयर से कम होगी, जिससे यह बजट-फ्रेंडली लैपटॉप विकल्प पेश करेगी।
Affordable MacBook Launch: ऐप्पल अगले साल अपनी नई सस्ती मैकबुक पेश करने जा रहा है। कंपनी का लक्ष्य उन यूजर्स को आकर्षित करना है जो महंगे मैकबुक के बजाय क्रोमबुक या विंडोज लैपटॉप खरीदते हैं। नई मैकबुक में 12.9 इंच का डिस्प्ले, A18 Pro चिपसेट और पिक, येलो, ब्लू जैसे ब्राइट कलर दिए जाने की उम्मीद है। इसकी कीमत ग्लोबल मार्केट में 600-700 डॉलर और भारत में 60,000-80,000 रुपये के बीच अनुमानित है। यह लैपटॉप ऐप्पल के लिए बजट सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने का महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
नई मैकबुक के फीचर्स
नई मैकबुक में 12.9 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसे पिक, येलो और ब्लू जैसे ब्राइट कलर में लॉन्च किया जा सकता है, जो ऐप्पल के iMac लाइनअप की याद दिलाएंगे। कीमत कम रखने के लिए ऐप्पल इसमें आईफोन का A18 Pro चिपसेट इस्तेमाल कर सकती है।

सस्ती मैकबुक से ऐप्पल को फायदा
कंपनी का उद्देश्य उन यूजर्स को टारगेट करना है, जो महंगे मैकबुक के बजाय क्रोमबुक या विंडोज लैपटॉप खरीदते हैं। नई और सस्ती मैकबुक से ऐप्पल को लैपटॉप सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका मिलेगा और साथ ही अधिक ग्राहक वर्ग को आकर्षित किया जा सकेगा।
लॉन्च की संभावित तारीख और कीमत
हालांकि कंपनी ने अभी तक किसी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत 600-700 डॉलर और भारत में 60,000-80,000 रुपये के बीच रह सकती है। टेक विशेषज्ञ मानते हैं कि यह ऐप्पल के लिए लंबे समय से इंतजार किया गया सस्ता लैपटॉप पेश करने का एक महत्वपूर्ण कदम होगा।











