LPG Price: गैस उपभोक्ताओं को तोहफा! बजट से पहले LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें नया रेट

1 फरवरी से कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 7 रुपये तक घटे। दिल्ली में नया रेट 1797 रुपये, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 1 फरवरी से कमर्शियल

बजट से पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 7 रुपये तक घटे। 1 फरवरी से नई कीमतें लागू, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

LPG Price: देश का आम बजट पेश होने से कुछ घंटे पहले गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती से जनता को राहत मिली है। 1 फरवरी से कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 7 रुपये तक घटा दिए हैं। यह नई दरें 1 फरवरी से लागू हो चुकी हैं।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम

गैस की कीमतों में कटौती के बाद अब देश के प्रमुख शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम इस प्रकार हैं:

LPG Price: गैस उपभोक्ताओं को तोहफा! बजट से पहले LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें नया रेट

दिल्ली – 1804 रुपये से घटकर 1797 रुपये प्रति सिलेंडर
मुंबई – 1756 रुपये से घटकर 1749.50 रुपये प्रति सिलेंडर
कोलकाता – 1911 रुपये से घटकर 1907 रुपये प्रति सिलेंडर
चेन्नई – 1967 रुपये से घटकर 1959.50 रुपये प्रति सिलेंडर

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह कमी राहत तो दे रही है, लेकिन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हर महीने बदलती हैं LPG सिलेंडर की कीमतें

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसके तहत 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर और 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव किया जाता है। हालांकि, इस बार घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर

LPG Price: गैस उपभोक्ताओं को तोहफा! बजट से पहले LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें नया रेट

इस बार घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश के प्रमुख शहरों में 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं:

दिल्ली – 803 रुपये
मुंबई – 802.50 रुपये
कोलकाता – 829 रुपये
चेन्नई – 818.50 रुपये
लखनऊ – 840.50 रुपये

हालांकि, सरकार ने कई मौकों पर घरेलू गैस की कीमतों में कटौती की है, लेकिन इस बार केवल कमर्शियल सिलेंडर के दाम ही घटाए गए हैं।

जनता को और राहत की उम्मीद

बजट से ठीक पहले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती से व्यापारियों और छोटे व्यवसायियों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन आम जनता घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी कमी की उम्मीद कर रही है। अब यह देखना होगा कि सरकार आगे जाकर आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए और क्या कदम उठाती है।

Leave a comment