Maharashtra Election 2024: सीएम के बेटे, एक्ट्रेस के पति और प्रमुख नेताओं की निगाहें इन 5 हॉट सीटों पर, जानें क्या है इसकी वजह

Maharashtra Election 2024: सीएम के बेटे, एक्ट्रेस के पति और प्रमुख नेताओं की निगाहें इन 5 मुख नेताओं की निगाहें इन 5 हॉट सीटों पर, जानें क्या है इसकी वजह

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक गर्माहट काफी बढ़ गई है। मंगलवार नामांकन का अंतिम दिन है और सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार नामांकन प्रक्रिया में व्यस्त हैं। इस बीच, राज्य में कई महत्वपूर्ण सीटें हैं जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आइए उन सीटों पर एक नजर डालते हैं जहां दिग्गज नेताओं के बीच मुकाबला हो रहा है।

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कई विधानसभा सीटें हैं, जिन पर मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है। आइए उन सीटों पर एक नजर डालते हैं, जहां दिग्गज नेताओं के बीच प्रतिस्पर्धा के चलते कई विधानसभा क्षेत्र 'हॉट सीट' बन गए हैं।

बारामती सीट

Maharashtra Election 2024: सीएम के बेटे, एक्ट्रेस के पति और प्रमुख नेताओं की निगाहें इन 5 हॉट सीटों पर, जानें क्या है इसकी वजह

बारामती सीट पवार परिवार के लिए विशेष महत्व रखती है। पिछले कई दशकों से बारामती लोकसभा सीट पर एनसीपी का वर्चस्व बना हुआ है। इस क्षेत्र में शरद पवार और अजित पवार, दोनों नेताओं के समर्थक सक्रिय हैं। इस बार, बारामती विधानसभा क्षेत्र में चाचा अजित पवार के खिलाफ उनके ही भतीजे युगेंद्र पवार ने चुनौती पेश की है। एनसीपी (शरद गुट) की तरफ से युगेंद्र पवार इस चुनाव में अजित पवार के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

माहिम विधानसभा सीट

Maharashtra Election 2024: सीएम के बेटे, एक्ट्रेस के पति और प्रमुख नेताओं की निगाहें इन 5 हॉट सीटों पर, जानें क्या है इसकी वजह

पहली बार मनसे के प्रमुख राज ठाकरे ने अपने बेटे अमित को माहिम से चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर महाविकास अघाड़ी ने महेश सावंत को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पहले इस विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि महायुति गठबंधन इस सीट से अपना प्रत्याशी वापस ले सकती है। विधानसभा सीट पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने मौजूदा विधायक सदा सरवणकर को टिकट दिया है।

रली विधानसभा सीट

Maharashtra Election 2024: सीएम के बेटे, एक्ट्रेस के पति और प्रमुख नेताओं की निगाहें इन 5 हॉट सीटों पर, जानें क्या है इसकी वजह

शिवसेना (शिंदे गुट) के राज्यसभा सदस्य मिलिंद देवरा आगामी विधानसभा चुनाव मुंबई के वरली क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस सीट पर उनका सामना पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार आदित्य ठाकरे से होगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना ने मिलिंद को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

शिवसेना ने रविवार को 20 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। वहीं, कांग्रेस ने भी उसी दिन अपने उम्मीदवारों की एक नई सूची जारी की। पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद इस साल लोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना में शामिल हुए और इसके बाद उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया। मिलिंद के चुनावी मैदान में उतरने से वरली क्षेत्र में इस बार एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

नंदुबार सीट

Maharashtra Election 2024: सीएम के बेटे, एक्ट्रेस के पति और प्रमुख नेताओं की निगाहें इन 5 हॉट सीटों पर, जानें क्या है इसकी वजह

हर विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र की नंदुबार सीट पर सभी की नज़रें रहती हैं। दरअसल, इस सीट पर राज्य के प्रमुख नेताओं में से एक विजयकुमार गावित चुनावी میدان में उतरते हैं। पिछले 30 वर्षों से वह इस सीट पर लगातार जीतते आ रहे हैं। विजयकुमार गावित ने इस सीट पर पहली बार 1995 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और सफल रहे। इसके बाद उन्होंने 1999, 2004 और 2009 के चुनाव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लड़े और हर बार जीत हासिल की। फिर 2014 और 2019 में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और पुनः सफलता प्राप्त की।

अणुशक्ति नगर सीट

Maharashtra Election 2024: सीएम के बेटे, एक्ट्रेस के पति और प्रमुख नेताओं की निगाहें इन 5 हॉट सीटों पर, जानें क्या है इसकी वजह

समाजवादी पार्टी की नेता और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद अब एनसीपी (शरद पवार गुट) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने एनसीपी (शरद पवार गुट) की ओर से सना मलिक के खिलाफ अणुशक्ति नगर सीट से चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। टिकट मिलने पर फहाद ने कहा, "राकांपा (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार भी एक समाजवादी नेता हैं, और मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने (समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष) अखिलेश यादव से कहा कि वे मुझे राकांपा (शरदचंद्र पवार) का उम्मीदवार बनाना चाहते हैं।"

इन सीटों पर भी रहेगी नजर

शिवसेना ने भाजपा के लोकसभा सदस्य नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे को कुडाल निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है। उनके छोटे भाई और वर्तमान विधायक नितेश को भाजपा ने सिंधुदुर्ग जिले के कणकवली से फिर से टिकट दिया है। शिवसेना ने विधान परिषद की सदस्यता रखने वाली और पूर्व सांसद भावना गवली को वाशिम जिले के रिसोड़ से टिकट जारी किया है।

पूर्व लोकसभा सदस्य संजय निरुपम मुंबई की डिंडोशी सीट से शिवसेना के उम्मीदवार होंगे। वहीं, मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र से सचिन सावंत की जगह कांग्रेस ने पूर्व विधायक अशोक जाधव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Leave a comment