Maharashtra Cabinet: ED जांच के दायरे में फडणवीस की टीम के कई मंत्री, भ्रष्टाचार के लगे आरोप

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री फडणवीस की टीम के कई मंत्रियों पर ईडी जांच चल रही है। इनमें प्रताप सरनाईक, हसन मुश्रिफ और धननंजय मुंडे शामिल हैं सीबीआई ने गिरीश महाजन

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की टीम का गठन हो चुका है। रविवार को 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, जिसमें बीजेपी के 19, शिवसेना के 11 और एनसीपी के 9 विधायक शामिल हैं। कई नवनियुक्त मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप में ईडी जांच चल रही है।

Maharashtra Cabinet list: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। कई दिनों की माथापच्ची के बाद मंत्रियों के नामों पर मुहर लगी और जल्द ही उन्हें विभागों का आवंटन होगा। फडणवीस की टीम के नवनियुक्त मंत्रियों में कई ऐसे नाम भी शामिल हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप में ईडी जांच चल रही है।

ये मंत्री जांच के घेरे में

Maharashtra Cabinet: ED जांच के दायरे में फडणवीस की टीम के कई मंत्री, भ्रष्टाचार के लगे आरोप

रविवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी के 19, शिवसेना के 11 और एनसीपी के 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें से तीन नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, प्रताप सरनाईक, हसन मुश्रिफ और धननंजय मुंडे इन मंत्रियों में शामिल हैं। किसी भी नेता के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट अदालत में जमा नहीं की गई, जिसका मतलब है कि जांच जारी है।

भाजपा के मंत्री को मिला क्लियरेंस

उधर, भाजपा के एक मंत्री गिरीश महाजन को सीबीआई से क्लियरेंस मिल गया है। याद रहे कि MVA सरकार के दौरान गिरीश के खिलाफ जबरन वसूली और अपहरण जैसे आरोप लगे थे। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की थी, जिसके बाद शिंदे ने जांच सीबीआई को सौंप दी थी। सीबीआई ने बाद में गिरीश को क्लियरेंस दे दिया।

मुश्रिफ के ठिकानों पर ईडी मार चुकी छापा

मंत्री हसन मुश्रिफ के कई ठिकानों पर ईडी ने छापामारी की कार्रवाई की है। धननंजय मुंडे पर एक 17 एकड़ के प्लॉट की गड़बड़ी से संबंधित जांच चल रही है। सरनाईक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच भी चल रही है।

Maharashtra Cabinet: ED जांच के दायरे में फडणवीस की टीम के कई मंत्री, भ्रष्टाचार के लगे आरोप

प्रताप सरनाईक, हसन मुश्रिफ और धननंजय मुंडे पर जब मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप ईडी ने लगाए थे, तब वे विपक्ष में थे और बाद में वे सरकार में शामिल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, जिन मंत्रियों पर केस जारी है उनसे जुड़ी कंपनियों और कुछ लोगों के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दाखिल की है।

दो दिनों में होगा विभागों का बंटवारा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि दो दिन में साफ हो जाएगा कि किसे कौन सा विभाग दिया जाएगा। सीएम फडणवीस ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज 39 नेताओं ने शपथ ली है, इनमें से 6 राज्य मंत्री हैं। दो दिन में स्पष्ट हो जाएगा कि किसे कौन सा विभाग सौंपा जाएगा।

Leave a comment