Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र सरकार में विभागों का बंटवारा! बीजेपी को 20, शिंदे और पवार को मिलेंगे इतने विभाग

महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी को 20 मंत्री, शिंदे को 12 और पवार को 10 विभाग मिल सकते हैं। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व मे मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना 14 दिसंबर को

महाराष्ट्र कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं। 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि एकनाथ शिंदे और अजीत पवार उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र की महायुती सरकार में बीजेपी के 20 कैबिनेट मंत्री होंगे। इसके अलावा एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के 12 और अजित पवार की पार्टी एनसीपी के 10 मंत्री हो सकते हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक की, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई। बैठक करीब 1 घंटे तक चली, जिसमें देवेंद्र फडणवीस के साथ महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी थे।

मुख्यमंत्री की अन्य महत्वपूर्ण मुलाकातें

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र सरकार में विभागों का बंटवारा! बीजेपी को 20, शिंदे और पवार को मिलेंगे इतने विभाग

देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मू से अपनी मुलाकात के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्हें महाराष्ट्र के देवता भगवान विट्ठल-रुक्मिणी की मूर्ति भेंट की।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने देवेंद्र फडणवीस और जगदीप धनखड़ की मुलाकात की तस्वीर साझा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र के ऊर्जावान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। मुझे विश्वास है कि तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल महाराष्ट्र की विकास यात्रा को नई गति देगा।

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र सरकार में विभागों का बंटवारा! बीजेपी को 20, शिंदे और पवार को मिलेंगे इतने विभाग

उन्हें आगे के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।’’ देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले के साथ गडकरी से मुलाकात की।

14 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 14 दिसंबर तक होने की संभावना है।

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में हो सकते हैं 43 मंत्री

महायुति गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीटें जीती थीं, और पांच दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री के रूप में और शिवसेना के एकनाथ शिंदे के अलावा एनसीपी के अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं।

Leave a comment