Mamta Kulkarni News: महामंडलेश्वर पद छोड़ने पर ममता कुलकर्णी का बड़ा खुलासा, बताया कौन है जिम्मेदार

ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दिया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व हिमांगी सखी पर आर्थिक लेन-देन का आरोप लगाया, कहा- दो लाख रुपये मांगे गए थे।

फिल्म एक्ट्रेस से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर की पदवी छोड़ दी। उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और हिमांगी सखी को जिम्मेदार ठहराते हुए आर्थिक लेन-देन का गंभीर आरोप लगाया।

Mamta Kulkarni News: फिल्म अभिनेत्री से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर की पदवी छोड़ दी है। महामंडलेश्वर की पदवी मिलने और पट्टाभिषेक होने के महज 18 दिन बाद ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे के लिए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और अर्धनारीश्वर धाम की प्रमुख हिमांगी सखी को जिम्मेदार ठहराया।

गलत आलोचना और आरोपों से आहत होकर लिया फैसला

ममता कुलकर्णी ने कहा कि लगातार हो रही आलोचना और गंभीर आरोपों से आहत होकर उन्होंने महामंडलेश्वर पद छोड़ने का निर्णय लिया। एबीपी न्यूज को भेजे गए वीडियो संदेश में उन्होंने बताया कि किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाए जाने के लिए उनसे दो लाख रुपये मांगे गए थे।

महामंडलेश्वर पद के लिए पैसों की मांग का आरोप

Mamta Kulkarni News: महामंडलेश्वर पद छोड़ने पर ममता कुलकर्णी का बड़ा खुलासा, बताया कौन है जिम्मेदार

ममता कुलकर्णी ने दावा किया कि किन्नर अखाड़े में पैसे लेकर महामंडलेश्वर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनसे भी दो लाख रुपये की मांग की गई थी, जबकि उनके पास पैसे नहीं थे। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक महामंडलेश्वर की जेब से दो लाख रुपये निकाल लिए गए थे।

25 साल पहले ले चुकी हैं संन्यास दीक्षा

ममता कुलकर्णी ने कहा कि उन्होंने 25 साल पहले ही फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर संन्यास ले लिया था और तभी से वह सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में लगी हुई थीं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर उनके महामंडलेश्वर बनने से इतनी आपत्ति क्यों हो रही है? उन्होंने कहा कि बिना किसी कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

24 जनवरी को मिली थी महामंडलेश्वर की उपाधि

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान 24 जनवरी को किन्नर अखाड़े ने उन्हें संन्यास की दीक्षा दिलाकर महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की थी। सार्वजनिक समारोह में उनका पट्टाभिषेक किया गया था और चादर पेशी की रस्म अदा की गई थी। हालांकि, महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से ही इस पर विवाद खड़ा हो गया था।

धीरेंद्र शास्त्री समेत कई संतों ने उठाए थे सवाल

Mamta Kulkarni News: महामंडलेश्वर पद छोड़ने पर ममता कुलकर्णी का बड़ा खुलासा, बताया कौन है जिम्मेदार

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती समेत कई संतों ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने व्यंग्य करते हुए कहा था कि वर्षों से धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय रहने के बावजूद उन्हें अब तक महामंडलेश्वर की उपाधि नहीं मिली।

किन्नर अखाड़ा छोड़ने पर सस्पेंस बरकरार

ममता कुलकर्णी ने इस्तीफे की घोषणा तो कर दी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्होंने किन्नर अखाड़ा भी छोड़ दिया है या नहीं। महामंडलेश्वर की उपाधि मिलने के बाद उनके पुराने जीवन को लेकर भी सवाल खड़े किए गए थे। कुछ लोगों ने उन पर देश विरोधी ताकतों से जुड़े होने के भी आरोप लगाए थे।

Leave a comment