Manipur CM Resign: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का इस्तीफा, जानिए इसके पीछे की असली वजह

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने हिंसा प्रभावित राज्य में इस्तीफा दे दिया। भाजपा अध्यक्ष ए शारदा देवी ने इसका कारण जनता का कल्याण बताया। मणिपुर के सीएम एन बीरेन

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने हिंसा प्रभावित राज्य में इस्तीफा दे दिया। भाजपा अध्यक्ष ए शारदा देवी ने बताया कि उन्होंने जनता के कल्याण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया।

Manipur CM Resign: रविवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्य में पिछले दो वर्षों से लगातार हिंसा की घटनाएं हो रही थीं, जिससे हालात सामान्य नहीं हो पाए। मुख्यमंत्री के इस कदम के पीछे कई कारणों की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मणिपुर इकाई की अध्यक्ष ए शारदा देवी ने खुद इसका कारण बताया है।

भाजपा अध्यक्ष ने बताई इस्तीफे की वजह

Manipur CM Resign: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का इस्तीफा, जानिए इसके पीछे की असली वजह

मणिपुर भाजपा अध्यक्ष ए शारदा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य के लोगों के कल्याण और शांति स्थापित करने के लिए यह निर्णय लिया है। उन्होंने इस फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि राज्य में अमन और स्थिरता लाने के लिए यह आवश्यक था। उन्होंने बताया कि सिंह ने केंद्र सरकार से मणिपुर के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है।

क्या भाजपा विधायकों के बीच है मतभेद?

शारदा देवी ने मीडिया से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के इस्तीफे का पार्टी के विधायकों के बीच किसी प्रकार के मतभेद से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी में एकता बनी हुई है और सभी विधायक राज्य में शांति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भाजपा सांसद दिलीप सैकिया की प्रतिक्रिया

Manipur CM Resign: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का इस्तीफा, जानिए इसके पीछे की असली वजह

असम के दरांग-उदलगुरी से भाजपा सांसद दिलीप सैकिया ने भी एन बीरेन सिंह के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत निर्णय है और पार्टी इस पर आगे की रणनीति को लेकर विचार करेगी। उन्होंने मणिपुर में शांति और विकास की उम्मीद जताई।

मणिपुर में हिंसा के बाद लिया गया फैसला

गौरतलब है कि मणिपुर में 3 मई 2023 से हिंसा भड़की थी, जो अब तक जारी है। इस हिंसा की शुरुआत ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ मणिपुर (ATSUM) की एक रैली के बाद हुई थी। यह रैली मणिपुर उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने पर विचार करने का निर्देश देने के बाद आयोजित की गई थी। इसके बाद से ही राज्य में अशांति फैली हुई थी।

राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

Manipur CM Resign: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का इस्तीफा, जानिए इसके पीछे की असली वजह

रविवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राजभवन जाकर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ए शारदा देवी, भाजपा के उत्तर-पूर्व मणिपुर प्रभारी संबित पात्रा और कम से कम 19 विधायक उनके साथ मौजूद थे। इस्तीफा सौंपते हुए बीरेन सिंह ने कहा, "मणिपुर के लोगों की सेवा करना अब तक मेरे लिए सम्मान की बात रही है।"

Leave a comment