Columbus

मौसम में आया बदलाव:तापमान में मामूली सी गिरावट, आगामी दिनों में गर्मी बढ़ने के संकेत

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में मौसम में बदलाव लगातार जारी है। और राजस्थान के कई जिलों में बारिश के आसार बताये जा रहे है। दिन से बादल छाए हुए थे और हवा भी चल रही थी। जिसके चलते तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई।  अधिकतम तापमान में जहां मामूली सी 0.8 डिग्री की कमी आई है। वहीं, सुबह के तापमान में 1.6 की कमी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि महीने के आखिरी हफ्ते में तापमान बढ़ने की पूरी संभावना है।

जिले में इस बार सर्दी का असर बहुत कम दिनों तक रहा। कभी बहुत ज्यादा ठंड तो तभी अचानक गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि धूप अब चुभने लगी है। मौसम में लगातार बदलाव के चलते लोगों को काफी परेशानी भी हुई। फसलों के लिए भी मौसम इस बार ज्यादा अनुकूल नहीं रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में टेंपरेचर बढ़ने और मौसम के शुष्क रहने का संकेत दिए है। जिसके चलते किसानों को अपने खेत में सिंचाई करने का निर्देश जारी किया है। गेहूं और चना की खेतों में सिंचाई और आलू को जल्दी से जमीन से बाहर निकालने की हिदायत दी गई है।

 

तापमान में हुई मामूली सी गिरावट

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार दोपहर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि शुक्रवार सुबह का तापमान 13.6 डिग्री दर्ज हुआ। तुलना की जाए तो दिन के तापमान में 0.8 डिग्री की कमी हुई है जो कि मामूली है लेकिन सुबह का तापमान 1.6 डिग्री कम हुआ है। हालांकि इससे गर्मी के अहसास में ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। अभी से लोगों के पसीने छूटने लगे है। फरवरी महीने के आखरी दिनों में तापमान ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रहेगी।

Leave a comment