Meta का स्कैमर्स पर बड़ा वार: लाखों फर्जी अकाउंट्स किए डिलीट, तैयार हुआ फुलप्रूफ प्लान

Meta ने 20 लाख फर्जी अकाउंट्स को बंद किया, जो ऑनलाइन स्कैम और क्रिमिनल एक्टिविटी में शामिल थे। जानें 'पिग बुचिरिंग' स्कैम और Meta की सुरक्षा नीतियां।

फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta ने इस साल साउथ-ईस्ट एशिया और मिडिल ईस्ट के स्कैम सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो मिलियन से ज्यादा फर्जी अकाउंट्स को बंद कर दिया है। ये अकाउंट्स क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशंस से जुड़े थे, जो इंटरनेट के जरिए लोगों को ठगने का काम करते थे। इनमें सबसे खतरनाक स्कैम्स में से एक है 'पिग बुचिरिंग', जो दुनियाभर में तेजी से फैल रहा हैं।

क्या है 'पिग बुचिरिंग' स्कैम?

Meta का स्कैमर्स पर बड़ा वार: लाखों फर्जी अकाउंट्स किए डिलीट, तैयार हुआ फुलप्रूफ प्लान

यह स्कैम अपने नाम की तरह ही खतरनाक और चालाकी भरा है। इसमें स्कैमर्स पहले लोगों से ऑनलाइन दोस्ती करते हैं। इसके लिए वे सोशल मीडिया, डेटिंग साइट्स और मैसेजिंग ऐप्स का सहारा लेते हैं। दोस्ती का भरोसा जीतने के बाद वे लोगों को किसी फायदे वाली स्कीम में पैसे इन्वेस्ट करने के लिए मनाते हैं। अक्सर ये स्कैम क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टमेंट से जुड़े होते हैं।

जैसे ही पीड़ित व्यक्ति अपना पैसा इन्वेस्ट करता है, स्कैमर्स धीरे-धीरे पूरी रकम को हड़प लेते हैं और गायब हो जाते हैं। यह स्कैम खासतौर पर उन लोगों को निशाना बनाता है, जिन्हें ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट का ज्यादा अनुभव नहीं होता।

Meta कैसे लड़ रहा है स्कैमर्स से?

Meta का स्कैमर्स पर बड़ा वार: लाखों फर्जी अकाउंट्स किए डिलीट, तैयार हुआ फुलप्रूफ प्लान

Meta ने इन खतरनाक स्कैमर्स से निपटने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। इन कदमों का उद्देश्य न सिर्फ स्कैमर्स को रोकना है, बल्कि प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करना हैं।

1. DOI पॉलिसी (Dangerous Organizations and Individuals Policy)

Meta ने उन अकाउंट्स और ग्रुप्स को पूरी तरह से बैन कर दिया है, जो किसी भी तरह की क्रिमिनल एक्टिविटी में शामिल पाए गए। इसमें स्कैमर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान हैं।

2. फर्जी अकाउंट्स हटाना

Meta लगातार स्कैम एक्टिविटीज पर नजर रखता है। संदिग्ध अकाउंट्स की पहचान करने के लिए उन्नत डिटेक्शन टूल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस साल 20 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को डिलीट किया गया हैं।

3. कानूनी एजेंसियों से सहयोग

Meta ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों और अन्य टेक कंपनियों के साथ साझेदारी की है। इसका उद्देश्य स्कैमर्स के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना और उन्हें कानून के दायरे में लाना हैं।

4. उपयोगकर्ताओं की जागरूकता

Meta लगातार यूजर्स को स्कैम्स और उनसे बचने के तरीकों के बारे में जागरूक कर रहा है। इसके लिए सेफ्टी टिप्स और प्रोडक्ट डिफेंस फीचर्स पेश किए जा रहे हैं।

5. नई तकनीकों का इस्तेमाल

Meta अपने प्लेटफॉर्म पर नए फीचर्स और सेफ्टी मेजर्स ला रहा है, जो यूजर्स को इन खतरों से बचाने में मदद करेंगे।

Meta का संदेश: सावधान रहें, सुरक्षित रहें

Meta का स्कैमर्स पर बड़ा वार: लाखों फर्जी अकाउंट्स किए डिलीट, तैयार हुआ फुलप्रूफ प्लान

Meta का मानना है कि स्कैमर्स के जाल में फंसने से बचने का सबसे बड़ा उपाय है जागरूकता। उन्होंने यूजर्स को यह सलाह दी है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ पैसे का लेन-देन न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

कैसे बचें ऐसे स्कैम से?

Meta का स्कैमर्स पर बड़ा वार: लाखों फर्जी अकाउंट्स किए डिलीट, तैयार हुआ फुलप्रूफ प्लान

• अनजान लोगों से सतर्कता बरतें किसी भी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन दोस्ती करते समय सावधान रहें।

• फेक इन्वेस्टमेंट स्कीम से बचें कोई भी स्कीम जो असामान्य रूप से ज्यादा रिटर्न का वादा करे, वह धोखाधड़ी हो सकती है।

• क्रिप्टोकरेंसी में सतर्कता क्रिप्टो में इन्वेस्ट करते समय प्लेटफॉर्म की प्रमाणिकता जांचें।

• संदिग्ध अकाउंट्स को रिपोर्ट करे किसी भी संदिग्ध अकाउंट या एक्टिविटी को तुरंत Meta को रिपोर्ट करें।

Meta ने स्कैमर्स के खिलाफ जो कदम उठाए हैं, वे न सिर्फ कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, बल्कि ऑनलाइन दुनिया को सुरक्षित बनाने का एक बड़ा प्रयास भी हैं। ऐसे में उपयोगकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे भी जागरूक बनें और किसी भी फ्रॉड से खुद को बचाने के लिए सावधान रहें।

Meta का यह संदेश साफ है: "सुरक्षा ही प्राथमिकता है।"

Leave a comment