MP News: कौन हैं आईएएस Anurag Jain? जिन्हें मध्य प्रदेश का बनाया गया नया मुख्य सचिव, टेनिस में जीत चुके हैं 11 नेशनल अवॉर्ड

मध्य प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है, वे वीर राणा की जगह लेंगे, जो आज यानि सोमवार (30 सितंबर) को सेवानिवृत्त हो

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वर्तमान में, वे केंद्र सरकार के प्रतिनियुक्ति पर हैं और सड़क एवं परिवहन मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अनुराग जैन ने प्रशासन, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अपनी क्षमता और कौशल का परचम लहराया है। आइए, उनके बारे में विस्तार से जानें।

IAS Anurag Jain: मध्य प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे वीर राणा की जगह लेंगे, जो आज यानि सोमवार (30 सितंबर) को सेवानिवृत्त हो गईं। गौरतलब है कि अनुराग जैन 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी हैं और इस समय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

आईआईटी खड़गपुर से किया बीटेक: अनुराग

MP News: कौन हैं आईएएस Anurag Jain? जिन्हें मध्य प्रदेश का बनाया गया नया मुख्य सचिव, टेनिस में जीत चुके हैं 11 नेशनल अवॉर्ड

अनुराग जैन एक बेहद होनहार और काबिल आईएएस अधिकारी माने जाते हैं, जिनकी कार्यशैली को प्रधानमंत्री द्वारा भी सराहा गया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से ताल्लुक रखने वाले अनुराग जैन ने 1986 में आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक ऑनर्स की डिग्री हासिल की थी। वह राज्य और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं, और उनकी प्रशासनिक दक्षता ने उन्हें एक प्रभावशाली और भरोसेमंद अधिकारी के रूप में स्थापित किया है।

टेनिस में जीते कई राष्ट्रीय अवॉर्ड

MP News: कौन हैं आईएएस Anurag Jain? जिन्हें मध्य प्रदेश का बनाया गया नया मुख्य सचिव, टेनिस में जीत चुके हैं 11 नेशनल अवॉर्ड

अनुराग जैन न केवल एक काबिल आईएएस अधिकारी हैं, बल्कि खेल के क्षेत्र में भी उनकी उपलब्धियां उल्लेखनीय हैं। उन्होंने टेनिस में 11 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं और मध्य प्रदेश का क्रिकेट में भी प्रतिनिधित्व किया है। 1989 में यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद, उन्होंने आईएएस बनने का सफर तय किया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के मैक्सवेल स्कूल से लोक प्रशासन में MA की डिग्री हासिल की।

PMO में भी कर चुके हैं कार्य

MP News: कौन हैं आईएएस Anurag Jain? जिन्हें मध्य प्रदेश का बनाया गया नया मुख्य सचिव, टेनिस में जीत चुके हैं 11 नेशनल अवॉर्ड

अनुराग जैन ने विभिन्न प्रशासनिक पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं, जिनमें मंडला, मंदसौर और भोपाल के कलेक्टर के रूप में कार्य करना शामिल है। 2005 में, उन्होंने मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सचिव के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, साल 2011 से 2015 तक, वह प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के पद पर भी रहे, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं और नीतियों में योगदान दिया।

2025 में होंगे रिटायर

अनुराग जैन ने मध्य प्रदेश में वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाली और फिर 2020 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए। अब उन्हें मुख्य सचिव के रूप में मध्य प्रदेश में वापस नियुक्त किया गया है। उनकी सेवाएं अगस्त 2025 तक जारी रहेंगी।

Leave a comment