Netflix ने लॉन्च किया ‘Clips’: अब मोबाइल पर रील्स की तरह दिखेंगे शॉर्ट वीडियो, कंटेंट डिस्कवरी होगा आसान

Netflix ने नया ‘Clips’ फीचर लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को मोबाइल पर रील्स जैसे शॉर्ट वीडियो दिखेंगे। इससे कंटेंट डिस्कवरी पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी

Netflix पर अब यूजर्स को रील्स जैसे शॉर्ट और वर्टिकल वीडियो देखने का नया अनुभव मिलने वाला है। इसके लिए कंपनी ने “Clips” नाम का वर्टिकल वीडियो फीड लॉन्च किया है, जिसकी मदद से यूजर्स आसानी से नया कंटेंट डिस्कवर कर सकेंगे।

टेक न्यूज़: दुनिया के प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix ने अपने मोबाइल यूजर्स के लिए एक नया फीचर ‘Clips’ लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए अब यूजर्स को ऐप के भीतर ही शॉर्ट और वर्टिकल वीडियो फीड देखने को मिलेगा, जो काफी हद तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद रील्स जैसा अनुभव देगा। यह नया फीचर खास तौर पर मोबाइल यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने और कंटेंट डिस्कवरी को आसान बनाने के उद्देश्य से पेश किया गया है। 

शुरुआती चरण में इसे भारत, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मलेशिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और दक्षिण अफ्रीका में रोलआउट किया गया है। आने वाले महीनों में इसे अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

‘Clips’ फीचर क्या है और कैसे काम करेगा?

Netflix का ‘Clips’ फीचर एक वर्टिकल वीडियो फीड है, जिसमें फिल्मों और वेब सीरीज से जुड़े छोटे-छोटे क्लिप्स दिखाए जाएंगे। यह फीचर यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित नहीं है, बल्कि पूरी तरह से Netflix की लाइब्रेरी में मौजूद कंटेंट से लिया गया है। आज के समय में TikTok और Instagram Reels जैसे शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए Netflix ने भी इस सेगमेंट में कदम रखा है। हालांकि, इसका मकसद मनोरंजन के साथ-साथ यूजर्स को यह तय करने में मदद करना है कि उन्हें कौन-सा शो या फिल्म देखनी चाहिए।

यूजर्स के लिए क्या होंगे फायदे?

Netflix ने लॉन्च किया ‘Clips’: अब मोबाइल पर रील्स की तरह दिखेंगे शॉर्ट वीडियो, कंटेंट डिस्कवरी होगा आसान

‘Clips’ फीचर यूजर्स को कंटेंट चुनने में ज्यादा सहज अनुभव देगा। अगर कोई क्लिप यूजर को पसंद आती है, तो वह सीधे उसी शो या फिल्म को पूरी तरह देख सकता है या उसे अपनी वॉचलिस्ट में जोड़ सकता है। इसके अलावा, यूजर्स इन क्लिप्स को अपने दोस्तों या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर सकेंगे। इससे कंटेंट की पहुंच और एंगेजमेंट दोनों बढ़ने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में इसमें सिर्फ फिल्मों और वेब सीरीज से जुड़े क्लिप्स ही शामिल होंगे। भविष्य में Netflix इस फीचर में पॉडकास्ट, लाइव प्रोग्रामिंग और क्यूरेटेड कलेक्शन भी जोड़ सकता है, जिससे यह और अधिक इंटरैक्टिव बन जाएगा।

Netflix का पहले भी रहा है शॉर्ट वीडियो पर फोकस

यह पहली बार नहीं है जब Netflix ने शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट के साथ प्रयोग किया है। 2018 में कंपनी ने 30 सेकंड के वर्टिकल वीडियो प्रीव्यू लॉन्च किए थे, जो यूजर्स को कंटेंट का झलक दिखाते थे। इसके बाद 2021 में Netflix ने ‘Fast Laughs’ फीचर पेश किया, जिसमें कॉमेडी शोज और फिल्मों के मजेदार क्लिप्स वर्टिकल फीड में दिखाए जाते थे। ‘Clips’ उसी दिशा में एक नया और अधिक उन्नत कदम माना जा रहा है।

Leave a comment