Noida Hotel Fire: नोएडा के होटल ह्यफेन में लगी भीषण आग, लोगों के बीच मची अफरा-तफरी; मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियां

नोएडा के होटल ह्यफेन में भीषण आग लगने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है। जानें और अपडेट्स

यूपी के नोएडा में स्थित होटल ह्यफेन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के तुरंत बाद स्थानीय दमकल विभाग को सूचना दी गई, और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। फिलहाल, आग बुझाने की कोशिश जारी है और घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्य चल रहा हैं। 

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर 62 के ह्यफेन होटल में आग लगने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही आग की सूचना मिली, अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने की कोशिशें जारी हैं। फिलहाल, आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन दमकल विभाग द्वारा रेस्क्यू और आग बुझाने का कार्य तेज़ी से चल रहा है। आग के चलते होटल में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास भी किया जा रहा हैं।

Noida Hotel Fire: नोएडा के होटल ह्यफेन में लगी भीषण आग, लोगों के बीच मची अफरा-तफरी; मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियां

नोएडा के ह्यफेन होटल में आग लगने के कारणों के बारे में अग्निशमन विभाग ने जानकारी दी है कि आग होटल के बेसमेंट में लगी थी और इसका कारण शॉर्ट सर्किट था। होटल के स्टाफ का कहना है कि बेसमेंट में स्थित रसोई की चिमनी से चिंगारी निकली, जिससे आग भड़क गई। आग के कारण बेसमेंट में धुआं फैल गया था, जिससे होटल में मौजूद लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दमकल विभाग को आग बुझाने के लिए कई शीशे तोड़ने पड़े। हालांकि, इस हादसे में किसी भी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ हैं।

Leave a comment