NZ vs AFG Test: ग्रेटर नोएडा में 9 सितंबर से पहला टेस्ट मैच शुरू, स्टेडियम में बैठकर मुफ्त में देखें लाइव इंटरनेशनल मैच, जानें कैसे

NZ vs AFG Test: ग्रेटर नोएडा में 9 सितंबर से पहला टेस्ट मैच शुरू, स्टेडियम में बैठकर मुफ्त में देखें लाइव इंटरनेशनल मैच, जानें कैसे, मुफ्त देखें इंटरनेशनल मैच

अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम और न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम पहली बार टेस्ट मैच में आमने-सामने आने के लिए तैयार हैं। यह मुकाबला भारत के ग्रेटर नोएडा स्थित ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में सोमवार, 9 सितंबर से आरंभ होगा और 13 सितंबर तक चलेगा। ग्रेटर नोएडा में यह पहला टेस्ट मैच आयोजित किया जा रहा है। क्रिकेट के शौकीन इस रोमांचक मैच को स्टेडियम में फ्री में देख सकते हैं।

Test Match: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पहली बार टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। यह मैच भारत के ग्रेटर नोएडा स्थित ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में सोमवार, 9 सितंबर से शुरू होकर 13 सितंबर तक चलेगा।

NZ vs AFG Test: ग्रेटर नोएडा में 9 सितंबर से पहला टेस्ट मैच शुरू, स्टेडियम में बैठकर मुफ्त में देखें लाइव इंटरनेशनल मैच, जानें कैसे

ग्रेटर नोएडा में यह पहला टेस्ट मैच है। मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 9:30 बजे होगा। प्रशंसक इस मैच को स्टेडियम में बैठकर मुफ्त में लाइव देख सकते हैं। टिकट खरीदने के लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसका मतलब है कि प्रशंसकों का स्टेडियम में बैठकर लाइव इंटरनेशनल मैच देखने का सपना अब साकार होने जा रहा है।

मैच देखने के लिए प्रक्रिया

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच को देखने के लिए फैंस को कुछ आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन- मैच को स्टेडियम में लाइव देखने के लिए पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू हो चुकी है।

रजिस्ट्रेशन स्थान- ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अलावा, ग्रेटर नोएडा के अन्य चार स्थानों पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।

एंट्री समय- फैंस को सुबह 8 बजे से स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

NZ vs AFG Test: ग्रेटर नोएडा में 9 सितंबर से पहला टेस्ट मैच शुरू, स्टेडियम में बैठकर मुफ्त में देखें लाइव इंटरनेशनल मैच, जानें कैसे

रजिस्ट्रेशन कोड- स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान मिले कोड को दिखाना अनिवार्य होगा।

स्टेडियम क्षमता- इस स्टेडियम में लगभग 12,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है, जिससे फैंस को मैच का रोमांचक अनुभव मिलेगा।

अब तक 5 वनडे और 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले

बता दें कि ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में अब तक के पांच वनडे और 6 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। ये वनडे मुकाबले अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच आयोजित हुए, जिसमें अफगानिस्तान ने 3 मैच जीते जबकि आयरलैंड ने 2 मैचों में जीत हासिल की। इसी मैदान पर अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच 6 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले गए हैं, जिसमें अफगानिस्तान ने 5 मैचों में विजय प्राप्त की और 1 मुकाबला टाई रहा।

 

 

Leave a comment