Operation Sindoor पर अनिल विज का तीखा बयान, दी पाकिस्तान को चेतावनी

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर पर हरियाणा के नेताओं ने एकजुटता दिखाई। सेना के साहस की सराहना करते हुए आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की मांग की।

पहलगाम हमले के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर हरियाणा के नेताओं ने एकजुटता जताई। अनिल विज ने पाकिस्तान को चेताया, वहीं हुड्डा ने इसे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि बताया और आतंकवाद खत्म करने की बात कही।

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की हत्या के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर जोरदार एयर स्ट्राइक की। इस कार्रवाई के बाद देशभर में जहां सेना के साहस की सराहना हो रही है, वहीं हरियाणा के दिग्गज नेता भी एक स्वर में भारतीय सेना के साथ खड़े नजर आए। नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की वकालत की और पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी भी दी।

अनिल विज: एटम बम कंचे खेलने के लिए नहीं रखे हैं

Operation Sindoor पर अनिल विज का तीखा बयान, दी पाकिस्तान को चेतावनी

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान के पास एटम बम हैं, लेकिन भारत भी कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा, हमने भी एटम बम सिर्फ दिखावे के लिए नहीं रखे, जरूरत पड़ी तो जवाब देंगे। पाकिस्तान बार-बार धमकियां दे रहा है, लेकिन वह भारत की सैन्य शक्ति को समझ नहीं रहा।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा: ये शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह ऑपरेशन सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि आतंक के खिलाफ भारत की स्पष्ट नीति का हिस्सा है। अब समय आ गया है कि आतंकवाद की जड़ तक जाकर उसका अंत किया जाए। यह कार्रवाई शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।

उदयभान: "पूरा देश सेना के साथ खड़ा है"

Operation Sindoor पर अनिल विज का तीखा बयान, दी पाकिस्तान को चेतावनी

हरियाणा कांग्रेस प्रमुख चौधरी उदयभान ने कहा कि विपक्ष इस वक्त पूरी तरह सरकार और सेना के साथ है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं ताकि सेना के साथ एकजुटता का संदेश दिया जा सके।

ओमप्रकाश धनखड़ का बयान

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि यह सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि नई भारत की सुरक्षा नीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर ने साफ कर दिया है कि अब भारत दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारेगा।

अनुराग ढांडा: अब पीओके को वापस लेने का वक्त है

AAP नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाक अधिकृत कश्मीर (POK) को भारत में मिलाया जाए। उन्होंने कहा, जब पीओके नहीं रहेगा, तो आतंक की फैक्ट्री भी खत्म हो जाएगी। भारत की अखंडता से कोई समझौता नहीं हो सकता।

अजय यादव: ऑपरेशन सिंदूर

Operation Sindoor पर अनिल विज का तीखा बयान, दी पाकिस्तान को चेतावनी

पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने इस कार्रवाई को भारतीय सेना के साहस और दृढ़ संकल्प का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा, भारत अब आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को नया उदाहरण दे रहा है। कोई भी देश हमें आंख दिखाने की गलती न करे।

कुमारी सैलजा: आतंकवाद के खिलाफ समझौता नहीं होगा

कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने साफ किया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। उन्होंने कहा, देश हो या सीमा पार, आतंक को जड़ से मिटाना अब अनिवार्य है। इस संघर्ष में कोई समझौता नहीं होगा।

मोहन लाल बडौली का सख्त जवाब दिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। "सेना ने दिखा दिया कि अब देश चुप नहीं बैठेगा। हमें अपनी सेना पर गर्व है।" 

Leave a comment