पाकिस्तान में बड़ा फिदायीन हमला: BLF ने ली जिम्मेदारी, सुरक्षा पर उठे सवाल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में FC मुख्यालय के पास बड़े आत्मघाती हमले से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे। BLF ने जिम्मेदारी ली। विदेशी विशेषज्ञों के लिए बने
पाकिस्तान में बड़ा फिदायीन हमला: BLF ने ली जिम्मेदारी, सुरक्षा पर उठे सवाल

बलूच विद्रोही गुट ने पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला किया है। यह हमला संवेदनशील क्षेत्र में हुआ और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। फिलहाल मौतों का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Pakistan Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुआ बड़ा आत्मघाती हमला पूरे क्षेत्र को दहला गया है। नोकुंदी इलाके में फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के मुख्यालय के पास रविवार रात फिदायीन हमले किए गए। यह हमला उस संवेदनशील कंपाउंड में हुआ जहां Reko Diq और Saindak खनन प्रोजेक्ट से जुड़े विदेशी विशेषज्ञों, इंजीनियरों और स्टाफ के रहने और काम करने की व्यवस्था की गई थी। जानकारी के अनुसार बलूच विद्रोही गुट ने रात लगभग 9 बजे इस हमले को अंजाम दिया और कंपाउंड पर पहले 5 बड़े धमाके किए गए, जिसके बाद सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी गई।

BLF ने ली हमले की जिम्मेदारी

BLF के प्रवक्ता मेजर ग्वाहरम बलूच ने बयान जारी कर बताया कि इस हमले को BLF की Sado Operational Battalion (SOB) यूनिट ने अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि अटैक में उस कंपाउंड को निशाना बनाया गया जहां खनन प्रोजेक्ट से जुड़े विदेशी विशेषज्ञों और इंजीनियरों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। इस पूरे क्षेत्र को पाकिस्तान सरकार संवेदनशील और सुरक्षित बताती रही है, लेकिन यह हमला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित

बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तानी सेना के बीच हुई झड़प के बाद अभी तक मौत का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। हालांकि पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार नोकुंदी जिस चगाई जिले में आता है, वहां सभी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। यह वही इलाका है जिसे पाकिस्तान लंबे समय से दुनिया के सामने अपनी “सबसे सुरक्षित” विदेशी निवेश परियोजना का केंद्र बताता रहा है।

पाकिस्तान में बड़ा फिदायीन हमला: BLF ने ली जिम्मेदारी, सुरक्षा पर उठे सवाल

रिको डिक और सैंडक पर पाकिस्तान का दावा

पाकिस्तान की सरकार लगातार रिको डिक (Reko Diq) और सैंडक (Saindak) खनन प्रोजेक्ट को वैश्विक निवेश के लिए बड़ा अवसर बताती रही है। जून में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका को रिको डिक खान में निवेश करने का निमंत्रण दिया था। पाकिस्तान यह दावा करता रहा है कि रिको डिक दुनिया की सबसे बड़ी सोना–तांबा खदानों में से एक है, जिसमें खरबों डॉलर मूल्य का तांबा और सोना दबा है और जिसका दोहन अभी ठीक से नहीं हुआ है।

EXIM Bank का कर्ज

कुछ दिन पहले ही अमेरिका की EXIM बैंक ने रिको डिक प्रोजेक्ट के लिए लगभग 35 हजार करोड़ पाकिस्तानी रुपये का कर्ज स्वीकृत किया था। लेकिन विदेशी इंजीनियरों और स्टाफ के लिए बने जिस कंपाउंड की सुरक्षा का दावा किया जा रहा था, उसी पर हुए फिदायीन हमले ने पूरे प्रोजेक्ट की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

अपने ही आतंक के जाल में फंसा पाकिस्तान

दुनिया भर में आतंक फैलाने वाले पाकिस्तान के सामने अब वही खतरा खड़ा हो गया है जिसे उसने सालों से पाला था। 24 नवंबर को भी पेशावर स्थित FC हेडक्वार्टर पर इसी तरह का फिदायीन हमला हुआ था जिसकी जिम्मेदारी TTP के प्रॉक्सी ग्रुप जमात-उल-अहरार ने ली थी। वहीं, पिछले 10 दिनों में पाकिस्तान की सेना ने 30 आतंकियों को मार गिराया जिनमें बहावलपुर का अबू दुजाना उर्फ अली हमदान और पीओके का मोहम्मद हारिस भी शामिल थे। 

ये दोनों आतंकी पहले ISI और जैश ए मोहम्मद द्वारा भारत में आतंकवाद फैलाने के लिए प्रशिक्षित किए गए थे, लेकिन बाद में दोनों TTP में शामिल हो गए और पाकिस्तान की सेना पर ही हमला करने लगे।

Leave a comment