Paralympics 2024 के 7वें दिन की अहम बातें, भारत के पदकों की संख्या हुई 24, हरविंदर तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीतने वाले बने पहले भारतीय पैरा एथलीट

Paralympic 2024 के 7वें दिन की अहम बातें, भारत के पदकों की संख्या हुई 24, हरविंदर तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीतने वाले बने पहले भारतीय पैरा एथलीट, पेरिस पैरालंपिक

भारत के एथलीट्स ने 4 सितंबर 2024 को पैरालंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड मेडल सहित कुल 4 मेडल देश की झोली में डाले। इस रिकॉर्डतोड़ उपलब्धि के साथ, भारत के पदकों की कुल संख्या 24 हो गई है, और भारत ने पैरालंपिक पदक तालिका में लंबी छलांग लगाते हुए 13वें स्थान पर अपनी जगह बना ली है।

Paralympics Medal Tally 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। खेलों के सातवें दिन भारतीय एथलीटों ने 4 पदक अपने नाम किए, जिससे भारत के कुल पदकों की संख्या 24 हो गई। इस सफलता में मुख्य योगदान हरविंदर सिंह, धर्मवीर, सचिन खिलारी, और पर्णव सूरमा का रहा, जिन्होंने अपने-अपने इवेंट में पदक जीते।

भारत ने इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक 2021 में कुल 19 पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, लेकिन पेरिस 2024 में अब तक 24 पदक जीतकर भारत ने अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। यह उपलब्धि भारत की पैरालंपिक यात्रा में एक ऐतिहासिक क्षण है, और भारतीय एथलीटों की मेहनत का परिणाम है।

Paralympics 2024 के 7वें दिन की अहम बातें, भारत के पदकों की संख्या हुई 24, हरविंदर तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीतने वाले बने पहले भारतीय पैरा एथलीट

पैरालंपिक में भारत की पदक तालिका

यह है पेरिस पैरालंपिक 2024 में अब तक भारत के पदक विजेताओं की सूची-

स्वर्ण पदक विजेता

अवनि लेखारा - आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 (निशानेबाजी)

नितेश कुमार - पुरुष एकल एसएल3 (बैडमिंटन)

सुमित अंतिल - पुरुष भाला फेंक एफ64 (एथलेटिक्स)

हरविंदर सिंह - पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन (तीरंदाजी)

धरमबीर - पुरुष क्लब थ्रो एफ51 (एथलेटिक्स)

रजत पदक विजेता

Paralympics 2024 के 7वें दिन की अहम बातें, भारत के पदकों की संख्या हुई 24, हरविंदर तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीतने वाले बने पहले भारतीय पैरा एथलीट

मनीष नरवाल - पी1 पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 (निशानेबाजी)

निषाद कुमार - पुरुष ऊंची कूद टी47 (एथलेटिक्स)

योगेश कथुनिया - पुरुष डिस्कस थ्रो एफ56 (एथलेटिक्स)

तुलसीमथी मुरुगेसन - महिला एकल एसयू5 (बैडमिंटन)

सुहास यतिराज - पुरुष एकल एसएल4 (बैडमिंटन)

शरद कुमार - पुरुष ऊंची कूद टी63 (एथलेटिक्स)

अजीत सिंह यादव - पुरुष भाला फेंक एफ46 (एथलेटिक्स)

सचिन खिलाड़ी - पुरुष गोला फेंक एफ46 (एथलेटिक्स)

प्रणव सूरमा - पुरुष क्लब थ्रो एफ51 (एथलेटिक्स)

कांस्य पदक विजेता

मोना अग्रवाल - आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 (निशानेबाजी)

प्रीति पाल - महिला 100 मीटर टी35 (एथलेटिक्स)

प्रीति पाल - महिला 200 मीटर टी35 (एथलेटिक्स)

रुबीना फ्रांसिस - पी2 महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 (निशानेबाजी)

मनीषा रामदास - महिला एकल एसयू5 (बैडमिंटन)

शीतल देवी और राकेश कुमार - मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (तीरंदाजी)

नित्या श्री सुमति सिवान - महिला एकल SH6 (बैडमिंटन)

दीप्ति जीवनजी - महिला 400 मीटर टी20 (एथलेटिक्स)

मरियप्पन थंगावेलु - पुरुष ऊंची कूद टी63 (एथलेटिक्स)

सुंदर सिंह गुर्जर - पुरुष भाला फेंक F46 (एथलेटिक्स)

भारत ने अब तक 5 गोल्ड, 9 सिल्वर, और 10 ब्रॉन्ज पदक जीते हैं, और पैरालंपिक 2024 में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

Paralympics 2024 के 7वें दिन की अहम बातें, भारत के पदकों की संख्या हुई 24, हरविंदर तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीतने वाले बने पहले भारतीय पैरा एथलीट

Paralympics Medal Tally

नंबर       देश                 गोल्ड          सिल्वर        ब्रॉन्ज       कुल

1.           चीन                     62             46               27      135

2.           ग्रेट ब्रिटेन             33             25               16        74

3.           अमेरिका             25             26               12        63

4.           नीदरलैंड्स          16              7                  5        28

19.         भारत                  5               9                10        24

 

 

 

Leave a comment