Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट के स्थान पर फाइनल खेलेगी क्यूबा की पहलवान लोपेज, सेमीफाइनल में विनेश ने दी मात, जानिए कब होगा मुकाबला

विनेश फोगाट के स्थान पर फाइनल खेलेगी क्यूबा की पहलवान लोपेज, सेमीफाइनल में विनेश ने दी मात, जानिए कब होगा मुकाबला , स्पोर्ट्स हिनीद न्यूज़, पेरिस ओलम्पिक 2024

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट के स्थान पर फाइनल खेलेगी क्यूबा की पहलवान लोपेज, सेमीफाइनल में विनेश ने दी मात, जानिए कब होगा मुकाबला 

पेरिस ओलंपिक से बुधवार को आई बुरी खबर ने 140 करोड़ भारतीयों का दिल तोड़ दिया। स्टार रेसलर विनेश फोगाट ने महिला फ्री स्टाइल 50 किलो ग्राम के फाइनल में पहुंचकर देश के लिए गोल्‍ड या सिल्‍वर मेडल पक्‍का कर दिया था। लेकिन बुधवार सुबह स्वफाइनल मुकाबले से पहले 100 ग्राम वजन अधिक पाया जाने के कारण फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया।

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट के स्थान पर फाइनल खेलेगी क्यूबा की पहलवान लोपेज, सेमीफाइनल में विनेश ने दी मात, जानिए कब होगा मुकाबला

स्पोर्ट्स: पेरिस ओलंपिक के 12वें दिन की शुरुआत भारतीय लोगों के दुखदायी रही. इस खबर से कई हजार किलोमीटर दूर बैठे 140 करोड़ भारतीयों का दिल टूट गया। भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट ने महिला फ्री स्टाइल 50 किलो ग्राम के फाइनल में पहुंचकर देश के लिए गोल्‍ड या सिल्‍वर मेडल पक्‍का कर दिया था। लेकिन बुधवार सुबह स्वफाइनल मुकाबले से पहले 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया। फाइनल में विनेश फोगाट की टक्‍कर यूएसए की खिलाडी सारा एन हिल्डेब्रांट के साथ होने वाली थी। लेकिन अब फाइनल मैच क्यूबा की पहलवान लोपेज और यूएसए की खिलाडी सारा एन हिल्डेब्रांट के बीच होगा।

इन दो पहलवानो के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट के स्थान पर फाइनल खेलेगी क्यूबा की पहलवान लोपेज, सेमीफाइनल में विनेश ने दी मात, जानिए कब होगा मुकाबला

पेरिस ओलंपिक 2024 में पहलवान विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने के बाद महिला फ्री स्टाइल 50 किलो ग्राम का फाइनल मुकाबला यूएसए की सारा एन हिल्डेब्रांट और क्यूबा की पहलवान युसनेलिस गुजमैन लोपेज के बीच होगा। पेरिस ओलंपिक आयोजन समिति ने एक बयान जारी करते हुए में कहां कि विनेश दूसरे दिन वजन तौल में अयोग्य पाई गईं।

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट के स्थान पर फाइनल खेलेगी क्यूबा की पहलवान लोपेज, सेमीफाइनल में विनेश ने दी मात, जानिए कब होगा मुकाबला

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के नियमों की धारा 11 के मुताबिक विनेश (भारत) की जगह उस पहलवान को दी जाएगी जिसने सेमीफाइनल मुकाबला हारा था। इसी वजह से क्यूबा की पहलवान युसनेलिस गुजमैन लोपेज को फाइनल टिकट दिया गया है। बता दें जापान की युइ सुसाकी और यूक्रेन की ओकसाना लिवाच के बीच रेपेशॉज मुकाबला कांस्य पदक के लिए खेला जाएगा।

फोगाट ने सेमीफाइनल मुकाबला 5-0 से जीता

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट के स्थान पर फाइनल खेलेगी क्यूबा की पहलवान लोपेज, सेमीफाइनल में विनेश ने दी मात, जानिए कब होगा मुकाबला

* मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले में विनेश फोगाट ने क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से मात दी थी।

* फोगाट ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई।

* विनेश फोगाट ने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओसाना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की थी।

* पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अब तक मात्र 3 मेडल (ब्रॉन्ज मेडल) जीते हैं।

 

Leave a comment