PHD Admission 2024: AICTE ने शुरू की ME, MTech और PhD में दाखिले की प्रक्रिया, ये कैंडिडेट्स ही कर सकेंगे आवेदन, पढ़ें पूरी जानकारी

दिल्ली हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, इंडिया बजट न्यूज़, राजनितिक हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

The All India Council for Technical Education (AICTE) से मान्यता प्राप्त तकनीकी शिक्षा संस्थानों में एडमिशन लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मई को शुरू कर दी गई, जिसकी आखिरी तारीख 20 जून 2024 जून रखी गई है। विद्यार्थी ME/MTeh या PhD करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट qip.aicte-india.org पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

नई दिल्ली: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE - The All India Council for Technical Education) ने क्वालिटी इंप्रूवमेंट प्रोग्राम (QIP) के अंतर्गत पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी), एमई और एमटेक (मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी) कोर्सेस में दाखिला लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट qip.aicte-india.org पर ऑनलाइन अप्लाई 20 जून तक कर सकते हैं।

आवेदन की आखरी तारीख 20 जून

PHD Admission 2024: AICTE ने शुरू की ME, MTech और PhD में दाखिले की प्रक्रिया, ये कैंडिडेट्स ही कर सकेंगे आवेदन, पढ़ें पूरी जानकारी

The All India Council for Technical Education से मान्यता प्राप्त तकनीकी शिक्षा संस्थानों में टीचिंग करने के लिए फैकल्टी मेंबर्स ME/MTeh या PhD करना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट, qip.aicte-india.org पर ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मई से शरू कर दी गई है जो आखिरी तारीख 20 जून 2024 को रात्रि 11:59  बजे तक चालू रहेगा। आवेदन से पहले कैंडिडेट्स को AICTE द्वारा जारी किए गए क्वालिटी इंप्रूवमेंट प्रोग्राम एडमिशन ब्रोशर को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए।

कौन है आवेदन के पात्र

PHD Admission 2024: AICTE ने शुरू की ME, MTech और PhD में दाखिले की प्रक्रिया, ये कैंडिडेट्स ही कर सकेंगे आवेदन, पढ़ें पूरी जानकारी

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा जारी ME, MTech और PhD एडमिशन ब्रोशर के अनुसार मास्टर्स डिग्री कोर्सेस के लिए कैंडिडेट्स को मान्यता प्राप्त पॉलीटेक्निक (डिप्लोमा) संस्थानों में कम से कम एक वर्ष का टीचिंग अनुभव होना आवश्यक हैं। साथ ही सम्बन्धित ब्रांच में बैचलर्स डिग्री में उत्तीर्ण होना भी जरुरी हैं। PhD में दाखिला लेने के लिए फैकल्टी मेंबर्स को कम से कम 3 वर्ष का टीचिंग अनुभव के साथ सम्बन्धित ब्रांच में मास्टर्स डिग्री उत्तीर्ण होना आवश्यक हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 1700 रुपये का भुगतान करना होगा। लेकिन SC/ST/PwD और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को विशेष छूट के साथ आवेदन शुल्क 850 रुपये जमा करना होगा।

 

Leave a comment