PM Modi Road Show in Odisha: भुवनेश्वर में पीएम मोदी ने किया रोड शो, जनपथ पर उमड़ी लोगों की भीड़, पढ़ें पूरी खबर

ओडिशा हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, भुवनेस्वर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दो दिन के लिए ओडिशा दौरे पर आए हैं. प्रधानमंत्री मोदी जी का भुवनेश्वर एयरपोर्पट पार्टी नेताओं ने भव्य स्वागत किया। मोदी जी ने भुवनेश्वर में रात्रि रोड शो भी किया।

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दो दिन के लिए ओडिशा दौरे पर पहुंचे है. मोदी जी का भुवनेश्वर एयरपोर्पट पर पार्टी नेताओं ने भव्य स्वागत किया। एयरपोर्पट से प्रधानमंत्री जी का काफिला सीधा भारतीय जनता पार्टी के राज्य कार्यलय में पहुंचा, उसके बाद मोदी जी भाजपा कार्यालय से फुलों से सजी गाड़ी में सवार होकर  पार्टी ऑफिस से वाणी विहार तक 2.6 किमी. का विशाल रोड शो शुरू किया। इस रोड शो के दौरान लोगों की काफी ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान प्रधानमंत्री जी के साथ भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता कुमारी षडंगी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सिंह सामल उपस्थित थे। रोड शो शुरू होते ही लोगों ने पुष्प वर्षा करके मोदीजी का स्वागत किया।

जनपथ को जगमगाती लाइटों से सजाया

PM Modi Road Show in Odisha: भुवनेश्वर में पीएम मोदी ने किया रोड शो, जनपथ पर उमड़ी लोगों की भीड़, पढ़ें पूरी खबर

अधिकारी ने जानकरी देते हुए कहां कि मोदी जी के रोड शो के लिए जनपथ को दोनों तरफ से भव्य तरीके से जगमगाती लाइटों से पूरी तरह सजाया गया था। जनपथ जनसमुंद में बदल गया था। बताया की ज्यादा भीड़ के कारण जनपथ पर पैर रखने की भी जगह नहीं थी। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री जी ने दूर से ही हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। राजपथ के दोनों तरफ लाखों लोगों की भीड़ प्रधानमंत्री जी की एक झलक पाने के लिए उमड़ी थी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के साथ ही 55 प्लाटुन पुलिस फोर्स भी तैनात की गई थी।

प्रशंसक ने मोदीजी को भेंट की मूर्ति

PM Modi Road Show in Odisha: भुवनेश्वर में पीएम मोदी ने किया रोड शो, जनपथ पर उमड़ी लोगों की भीड़, पढ़ें पूरी खबर

अधिकारी ने Subkuz.com को बताया कि रोड शो में शामिल पप्रधानमंत्री जी का एक प्रशंसक महाप्रभु जगन्नाथ जी के सोना वेश की हाथ से निर्मित मूर्ति लेकर लाया था। उस प्रशंसक ने कहां कि वह प्रधानमंत्री को दिलों जान से चाहता हैं, इसलिए प्रधानमंत्री जी को यह जगन्नाथ महाप्रभु की सोना वेश वाला चित्र भेंट करने आया हूं। मैं आशा करता हूं की प्रधानमंत्री को यह तोफा बहुत पसंद आएगा।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर जनता की राय

PM Modi Road Show in Odisha: भुवनेश्वर में पीएम मोदी ने किया रोड शो, जनपथ पर उमड़ी लोगों की भीड़, पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री जी की रैली में शामिल एक महिला ने पत्रकार से बातचीत करते समय कहां कि काफी दिनों से ओडिशा में एक ही सरकार का राज चल रहा है, लेकिन अबकी बार जानता ओडिशा में परिवर्तन देखना चाहती है। रोड शो के दौरान लोग अपने मोबाइल में प्रधानमंत्री जी की तस्वीर कैद करने में लगे हुए थे। कुछ लोगों ने कहां कि प्रधानमंत्री जी की सरकार आने के बाद ओडिशा का काफी विकास होगा। प्रधानमंत्री रोड शो पूरा करने के बाद राजभवन में रात्रि विश्राम करने पहुंचे। बताया कि प्रधानमंत्री जी शनिवार (११ मई) को दो अलग-अलग जगहों पर ओडिशा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a comment