Poco M8 Power Review: 8000mAh बैटरी और 6.9 इंच AMOLED डिस्प्ले, ₹24,999 में कितना दमदार है फोन?

Poco M8 Power Review: ₹24,999 में 8000mAh बैटरी, 6.9 इंच AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 और HyperOS 3 मिलता है। जानें खूबियां और कमियां।

Poco M8 Power में 8000mAh बैटरी, 6.9 इंच AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और HyperOS 3 दिया गया है। फोन में चार साल सॉफ्टवेयर अपडेट और छह साल सिक्योरिटी पैच मिलते हैं।

Poco M8 Power Review: Poco M8 Power उन यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प हो सकता है, जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ा AMOLED डिस्प्ले और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं। फोन में 8000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और 120Hz Adaptive Refresh Rate दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹24,999 है।

डिजाइन और डिस्प्ले

Poco M8 Power में 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz Adaptive Refresh Rate सपोर्ट करता है। बड़ी स्क्रीन पर वीडियो स्ट्रीमिंग, ब्राउजिंग और रीडिंग का अनुभव बेहतर रहता है। हालांकि, 8000mAh की बड़ी बैटरी के कारण फोन थोड़ा भारी महसूस होता है।

Poco M8 Power Review: 8000mAh बैटरी और 6.9 इंच AMOLED डिस्प्ले, ₹24,999 में कितना दमदार है फोन?

फोन का वजन 225 ग्राम और मोटाई 8.4mm है। रिव्यू यूनिट Blaze Orange कलर में मिली, जो देखने में आकर्षक है। इसके अलावा फोन Black और Green कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध है। डिवाइस में Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और IP65 रेटिंग दी गई है। रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिहाज से इसकी बिल्ड और ड्यूरेबिलिटी अच्छी है।

कैमरा परफॉर्मेंस

फोन के रियर पैनल पर LED फ्लैश, f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

अच्छी रोशनी में दोनों कैमरों की परफॉर्मेंस संतोषजनक रहती है। तस्वीरों में कलर और कंट्रास्ट पर्याप्त दिखाई देता है। हालांकि, इनडोर और लो-लाइट फोटोग्राफी में कैमरे से बहुत ज्यादा उम्मीद करना उचित नहीं होगा। कैजुअल फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरा सेटअप पर्याप्त है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Poco M8 Power में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट के साथ 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है। YouTube, Instagram, वेब ब्राउजिंग और रोजमर्रा के सामान्य कामों में फोन की परफॉर्मेंस संतोषजनक रहती है।

यह फोन हैवी गेमिंग के लिए डिजाइन नहीं किया गया है। कैजुअल गेमिंग में इसका प्रदर्शन ठीक रहता है, लेकिन लंबे समय तक हाई-ग्राफिक्स गेमिंग करने वाले यूजर्स को ज्यादा पावरफुल डिवाइस की जरूरत महसूस हो सकती है।

सॉफ्टवेयर के तौर पर Android 16 और HyperOS 3 मिलता है। फोन में बेसिक AI फीचर्स के अलावा Circle to Search और Gemini जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। हालांकि, ब्लोटवेयर इसकी एक कमजोरी है। कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स और विज्ञापन बार-बार स्क्रीन पर दिखाई देते हैं, जिससे यूजर एक्सपीरियंस थोड़ा प्रभावित होता है।

8000mAh बैटरी की सबसे बड़ी ताकत

बैटरी Poco M8 Power की सबसे मजबूत खूबियों में से एक है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 8000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है।

लगातार स्क्रीन ऑन रखने पर बैटरी करीब 10 से 11 घंटे तक चल सकती है। सामान्य इस्तेमाल में यह फोन करीब दो दिनों तक चलने की क्षमता रखता है। हालांकि, इतनी बड़ी बैटरी को चार्ज करने में सामान्य स्मार्टफोन की तुलना में थोड़ा अधिक समय लग सकता है।

Poco M8 Power Review: Verdict

Poco M8 Power की सबसे बड़ी खूबियां इसकी 8000mAh बैटरी, बड़ा 6.9 इंच AMOLED डिस्प्ले और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट हैं। Snapdragon 4 Gen 4 रोजमर्रा के कामों के लिए पर्याप्त है, लेकिन हैवी गेमिंग के लिए यह फोन पहली पसंद नहीं होगा।

कैमरा भी इसकी बड़ी ताकत नहीं है, खासकर लो-लाइट फोटोग्राफी में। वहीं, बड़ी बैटरी के कारण फोन थोड़ा भारी है और चार्जिंग में भी कुछ ज्यादा समय लग सकता है।

अगर आपकी प्राथमिकता लंबी बैटरी लाइफ, बड़ा और बेहतर डिस्प्ले तथा लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करना है, तो ₹24,999 की शुरुआती कीमत में Poco M8 Power एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Leave a comment