पंजाब के फर्जी CLU और रियल एस्टेट घोटाले में ED का एक्शन, IAS संदीप कुमार को समन

Punjab के फर्जी CLU और रियल एस्टेट घोटाले में ED ने GMADA के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर IAS संदीप Kumar को पूछताछ के लिए समन जारी किया है।

पंजाब में फर्जी CLU और रियल एस्टेट घोटाले की जांच में ED ने कार्रवाई तेज कर दी है। एजेंसी ने GMADA के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर IAS संदीप कुमार को पूछताछ के लिए समन जारी किया है।

चंडीगढ़: पंजाब में कथित फर्जी CLU और रियल एस्टेट घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच तेज हो गई है। हाल ही में हुई छापेमारी के बाद एजेंसी ने GMADA के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर IAS संदीप कुमार को समन भेजा है। जांच में सुनटेक सिटी और Altus Space Builders Pvt Ltd से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल की जा रही है।

फर्जी सहमति पत्र के जरिए CLU लेने का आरोप

ED के अनुसार सुनटेक सिटी प्रोजेक्ट के लिए करीब 30.5 एकड़ जमीन से जुड़े 15 जमीन मालिकों के फर्जी Consent Letters तैयार किए गए थे। जांच एजेंसी का दावा है कि इन दस्तावेजों पर नकली हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगाकर Change of Land Use (CLU) मंजूर कराया गया।

एजेंसी का कहना है कि इसी आधार पर ‘La Canela’ और ‘District 7’ जैसे प्रोजेक्ट भी विकसित किए गए। आरोप है कि बिना रजिस्ट्री किए लोगों से 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम वसूली गई।

Altus Space Builders पर भी गंभीर आरोप

ED की जांच में Altus Space Builders Pvt Ltd का नाम भी सामने आया है। एजेंसी के मुताबिक कंपनी ने खरीदारों को यह दिखाया कि प्रोजेक्ट को GMADA से अंतिम CLU मंजूरी मिल चुकी है, जबकि बाद में वह CLU रद्द हो गया था।

कंपनी के प्रमोटर मोहिंदर सिंह को पहले ही घोषित अपराधी बताया जा चुका है। हाल ही में हुई छापेमारी के दौरान एक जगह से 21 लाख रुपये नकद बालकनी से नीचे फेंकने का मामला भी सामने आया था। ED ने बाद में पूरी रकम बरामद कर ली।

IAS संदीप कुमार से होगी पूछताछ

7 मई 2026 को हुई छापेमारी के बाद अब ED ने GMADA के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर IAS संदीप कुमार को समन जारी किया है। एजेंसी इस मामले में CLU मंजूरी प्रक्रिया और प्रशासनिक भूमिका को लेकर उनसे पूछताछ कर सकती है।

जांच एजेंसियां अब इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि कथित फर्जीवाड़े में किन अधिकारियों और निजी कंपनियों की भूमिका रही।

2022 में दर्ज हुई थी FIR

इस मामले में पंजाब पुलिस ने 19 नवंबर 2022 को मोहाली के मुल्लांपुर थाने में FIR दर्ज की थी। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 120B, 420, 467, 468, 471 और 472 के तहत केस दर्ज किया गया था।

ED अब इसी FIR के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं की जांच आगे बढ़ा रही है।

Leave a comment