Punjab News: पंजाब में चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी बनाएगी रणनीति, संजय सिंह और सीएम मान आज चंडीगढ़ में करेंगे बैठक

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, ओडिशा हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे न्यूज़, 8 अप्रैल हिंदीन्यूज़, गरीबों के राशन में हेराफेरी न्यूज़ हिंदी, 346 कार्ड धारक न्यूज़

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आप (AAP) नई रणनीतियां बनाने में लगी है। आप नेता संजय सिंह आज चंडीगढ़ में प्रदेश के विधायकों एवं विभिन्न बोर्डों और कॉरपोरेशनों के चैयरमैनों के साथ मीटिंग में शामिल होंगे।

Punjab Lok Sabha Election 2024: राज्यसभा सदस्य एवं आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह जेल से रिहा होने के बाद पंजाब (Punjab News) में लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार (9 अप्रैल) को संजय सिंह चंडीगढ़ में प्रदेश के विधायकों एवं विभिन्न बोर्डों और कॉरपोरेशनों के चेयरमैनों के साथ मीटिंग करेंगे। जहां एक ओर पार्टी के शीर्ष नेता जेल में बंद हैं। वहीं आप नहीं चाहती कि इसका प्रभाव चुनावों पर पड़े।

मीटिंग में शामिल लोग

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास पर दोपहर 1 बजे मीटिंग रखी गई है। जिनमें राज्यसभा सदस्य, आप (AAP) पंजाब के सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक,सीएम भगवंत सिंह मान के समेत जालंधर के विधायक भी इस मीटिंग में शामिल होंगे। हालांकि, बताया जा रहा है कि विधानसभा हलका जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा की तबियत सही न होने के कारण शामिल नहीं हो सकेंगे।

संजय सिंह पंजाब में राजनीति से जुड़े

बताया गया कि बीते लगभग एक दशक से संजय सिंह (AAP Leader Sanjay Singh) पंजाब की राजनीति से सीधे तौर पर जुड़े रहे हैं। वर्ष 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले संजय सिंह पूरी तरह से आप की राजनीति गतिविधियों को पंजाब में चला रहे थे। साथ ही चुनाव प्रक्रिया के दौरान वह काफी समय तक पंजाब में ही थे।

Punjab News: पंजाब में चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी बनाएगी रणनीति, संजय सिंह और सीएम मान आज चंडीगढ़ में करेंगे बैठक

आप नेता आतिशी ने दावा करते कहा

चुनावों के चलते आम आदमी पार्टी (AAP) की लीडर आतिशी ने दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी को लेकर दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर जेल में बंद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा की तरह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएं तो वह एक दिन में जेल से रिहा कर दिए जाएंगे। लेकिन केजरीवाल कभी भाजपा के सामने नहीं झुकेंगे। वह पूरे देश में आम आदमी के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे, चाहे वह जेल के अंदर ही क्यों न हों।

Leave a comment