Realme 22 मई को भारत में Buds Air 8 Pro और Watch S5 लॉन्च करेगी। नए डिवाइसेज में AI फीचर्स, ANC, हेल्थ ट्रैकिंग, GPS और लंबी बैटरी लाइफ जैसे कई अपग्रेड्स दिए जाएंगे।
Tech: Realme Buds Air 8 Pro और Watch S5 को भारतीय बाजार में 22 मई को पेश किया जाएगा। कंपनी इन दोनों डिवाइसेज को Realme 16T 5G के साथ लॉन्च करेगी। नए ईयरबड्स में AI कॉल नॉइज कैंसलेशन, लाइव ट्रांसलेशन और लो-लेटेंसी गेमिंग मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे, जबकि स्मार्टवॉच हेल्थ ट्रैकिंग, AMOLED डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आएगी।
Buds Air 8 Pro में मिलेगा प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस
Realme Buds Air 8 Pro को एडवांस ऑडियो फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इसमें 55dB तक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन और 5,000Hz नॉइज रिडक्शन बैंडविड्थ का सपोर्ट मिलेगा। ईयरबड्स में डुअल DAC ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो Hi-Res वायरलेस ऑडियो और LHDC कोडेक को सपोर्ट करेंगे।

यूजर्स को 24-बिट ऑडियो डेप्थ, 192kHz सैंपलिंग रेट और 1Mbps तक की ट्रांसमिशन स्पीड जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके अलावा 3D स्पैटियल ऑडियो, पर्सनलाइज्ड साउंड ट्यूनिंग और एडेप्टिव ANC फीचर भी शामिल होंगे।
AI कॉलिंग और लाइव ट्रांसलेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स
Realme Buds Air 8 Pro में छह माइक्रोफोन वाला AI कॉल नॉइज कैंसलेशन सिस्टम दिया जाएगा। हर ईयरबड में तीन माइक्रोफोन और बोन-कंडक्शन वॉयस पिकअप सेंसर मौजूद होगा। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम तेज हवा में भी बेहतर कॉल क्वालिटी बनाए रखने में सक्षम होगा।
ईयरबड्स Realme Link ऐप के जरिए 30 से ज्यादा भाषाओं में लाइव ट्रांसलेशन को सपोर्ट करेंगे। इसके अलावा Next AI बेस्ड क्विक AI रिस्पॉन्स फीचर भी मिलेगा। गेमिंग के लिए इसमें 45ms लो-लेटेंसी मोड और एक साथ तीन डिवाइसेज तक कनेक्टिविटी का सपोर्ट दिया गया है।
बैटरी की बात करें तो ANC बंद रहने पर चार्जिंग केस के साथ कुल 50 घंटे तक का बैकअप मिलेगा। वहीं ANC और LHDC फीचर चालू रहने पर बैटरी लाइफ करीब 20 घंटे तक सीमित रह सकती है।
Watch S5 में AMOLED डिस्प्ले और हेल्थ ट्रैकिंग
Realme Watch S5 में 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz और पीक ब्राइटनेस 1,500 निट्स तक होगी। स्मार्टवॉच ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और स्मार्ट नाइट विजन फीचर को भी सपोर्ट करेगी।
वॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग, स्लीप एनालिसिस और मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग जैसे हेल्थ फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स और पांच सैटेलाइट सिस्टम सपोर्ट वाला इंडिपेंडेंट GPS भी शामिल होगा।
कंपनी का दावा है कि Watch S5 एक बार चार्ज करने पर 20 दिनों तक चल सकती है। स्मार्टवॉच में AI असिस्टेंट, स्मार्ट वॉयस रिप्लाई, कॉल रिले और कस्टम वॉच फेस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसे रॉक ग्रे और सैंड व्हाइट कलर ऑप्शंस में बाजार में उतारा जाएगा।










