Columbus

संदिग्ध महिला काट ले गई: ई-रिक्शा में बैठी महिला के गले से चेन:पीड़ित बोली-सवा लाख रुपए की थी,

राजस्थान राज्य के शहरों में लुटमार की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. ऐसी ही हैरान कर देने वाली घटना राजस्थान के अलवर शहर अलवर में घटी है. अलवर शहर में दिनदहाड़े ई-रिक्शा में बैठी महिला के गले से 3 अन्य संदिग्ध महिला सवा लाख रुपए की चेन पार कर ले गई। ई-रिक्शा से उतरने के बाद चेन नहीं होने का पता चला। इसके बाद ई-रिक्शा तो मिल गया। लेकिन महिलाएं नहीं मिली।

पीड़ित महिला ने बाद में कोतवाली थाने में रिपोर्टदर्ज करवाई है। अब परिवार संदिग्ध महिलाओं को ढूंढ़ने में लगा है। घटना गुरुवार दोपहर की है। थानाधिकारी विजेंद्र ने बताया कि सचिन पुत्र महेश सैनी निवासी जय काॅम्पलेक्स के पीछे मेहताब सिंह का नोहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे उसकी मां विजय लक्ष्मी सैनी काशीराम चौराहे से ई-रिक्शा में सवार हाेकर नंगली सर्किल खाेहरा मोहल्ला के लिए निकली थी। रास्ते में बिजलीघर सर्किल के पास ई-रिक्शा में दाे महिला व दाे बच्चे बैठ गए।

उसकी मां विजय लक्ष्मी नंगली सर्किल पर ई-रिक्शा से उतर गई। उतरने के बाद पता चला कि गले की सोने की चेन गायब है। तब ई-रिक्शा को ढूंढ़ा। जो कंपनी बाग के पास मिल गया। लेकिन संदिग्ध महिला व बच्चे नहीं मिले।

ई-रिक्शा चालक ने बताया वे सब बाजार की तरफ चले गए। तब से परिवार के लोग संदिग्ध को ढूंढ़ने में लगे हैं। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को रिपोर्ट देने के बावजूद भी पता नहीं चल पाया है।

 

22 ग्राम सोने की चेन

महिला ने बताया कि चैन करीब 22 ग्राम सोने की थी। जिसकी बाजार कीमत 1 से सवा लाख रुपए के आस-पास है। संदिग्ध महिलाओं के साथ दो बच्चे भी थे। महिलाएं सलवार सूट पहने हुए थी। पीछे बैग लगा रखा था। ई-रिक्शा में भीड़-भाड़ करके चेन तोड़ ले गईं।

Leave a comment