Sarvam Edge: ऑफलाइन AI के साथ ChatGPT और Gemini को टक्कर

Sarvam AI ने Sarvam Edge लॉन्च किया है, जो बिना इंटरनेट स्मार्टफोन और लैपटॉप पर ट्रांसलेशन, स्पीच रिकग्निशन और टेक्स्ट-टू-स्पीच जैसे काम करता है।
Sarvam Edge: ऑफलाइन AI के साथ ChatGPT और Gemini को टक्कर

Sarvam AI ने ऑफलाइन काम करने वाला देसी AI टूल Sarvam Edge लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन और लैपटॉप पर बिना इंटरनेट के ट्रांसलेशन, स्पीच रिकग्निशन और टेक्स्ट-टू-स्पीच जैसे काम करता है। यह मॉडल भारतीय भाषाओं, तेज़ स्पीड और बेहतर प्राइवेसी पर केंद्रित है।

Offline AI Tool Sarvam Edge: भारत में सर्वम AI ने नया देसी AI मॉडल Sarvam Edge पेश किया है, जो बिना इंटरनेट के स्मार्टफोन और लैपटॉप पर काम करता है। कंपनी ने इसे रोज़मर्रा के AI टास्क जैसे ट्रांसलेशन, स्पीच रिकग्निशन और टेक्स्ट-टू-स्पीच के लिए लॉन्च किया है। यह टूल खासतौर पर भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों के लिए उपयोगी माना जा रहा है। डेटा डिवाइस पर ही प्रोसेस होने से यूजर्स को बेहतर प्राइवेसी मिलती है, जबकि कम मेमोरी में तेज़ परफॉर्मेंस इसका बड़ा कारण है।

आसान और नेचुरल भाषा में इंटरैक्शन

Sarvam Edge में यूजर्स को हर बार भाषा चुनने की जरूरत नहीं होती। यह ऑटोमैटिकली पहचान लेता है कि कौन सी भाषा बोली जा रही है और उसी के हिसाब से टेक्स्ट-टू-स्पीच वॉइस असिस्टेंट के फीचर्स को एक्टिव करता है।
यह फीचर इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी बनाता है जो रोज़मर्रा के कामों में AI को नेचुरल तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं।

Sarvam Edge: ऑफलाइन AI के साथ ChatGPT और Gemini को टक्कर

ऑफलाइन ट्रांसलेशन और प्राइवेसी

सर्वम एज का ट्रांसलेशन सिस्टम इंग्लिश समेत 11 भाषाओं को सपोर्ट करता है और 100 से ज्यादा भाषाओं के कॉम्बिनेशन में टू-वे ट्रांसलेशन कर सकता है। डेटा डिवाइस पर ही प्रोसेस होता है, इसलिए किसी क्लाउड सर्वर पर भेजने की जरूरत नहीं होती। यह फीचर उन जगहों के लिए खास मददगार है जहाँ इंटरनेट कमजोर या अनस्टेबल होता है।

यह मॉडल प्राइवेसी के लिहाज से भी बेहतर है, क्योंकि यूजर की जानकारी डिवाइस से बाहर नहीं जाती। इससे संवेदनशील डेटा सुरक्षित रहता है और AI का इस्तेमाल बिना किसी चिंता के किया जा सकता है।

Leave a comment