स्कूल जा रहे बच्चों से भरी एक वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई, जब पीछे से आई एक अन्य गाड़ी की टक्कर लगने के बाद वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 15 फीट गहरी नहर में जा गिरी। हादसे में 13 बच्चे घायल हो गए, जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।









