मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार: UltraTech Cement में 3% की बढ़त, HUL के शेयरों में 6% की गिरावट

मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार: UltraTech Cement मेंकी ब के साथ बंद हुआ शेयर बाजार: UltraTech Cement में 3% की बढ़त, HUL के शेयरों में 6% की गिरावट

बुधवार को शेयर बाजार में हल्की गिरावट दर्ज की गई। सितंबर तिमाही में कमजोर प्रदर्शन के चलते HUL के शेयर 6 प्रतिशत तक गिर गए। वहीं, UltraTech Cement के शेयरों में 3 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली।

नई दिल्ली: गुरुवार को शेयर बाजार में एक बार फिर लाल निशान में क्लोजिंग हुई। दोनों प्रमुख इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी, मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी ने सुबह 23 अंक टूटकर 24,413 के स्तर पर शुरुआत की, जबकि सेंसेक्स 16 अंक बढ़कर 80,098 पर ओपन हुआ।

निफ्टी के लिए लास्ट स्विंग लो 24,378 का स्तर है, और विशेषज्ञों का मानना है कि यदि निफ्टी इससे नीचे कारोबार करता है, तो गिरावट जारी रह सकती है। ऐसे में 24,200 का स्तर अगला सपोर्ट लेवल होगा। गुरुवार को सेंसेक्स 17 अंक गिरकर 80,065.16 पर और निफ्टी 36 अंक घटकर 24,399.40 पर बंद हुआ।

आज के टॉप गेनर्स

मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर  बाजार: UltraTech Cement में 3% की बढ़त, HUL के शेयरों में 6% की गिरावट

गुरुवार को शेयर बाजार में कुछ कंपनियों के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। UltraTech Cement के शेयर 2.71% की बढ़ोतरी के साथ 11,044 के स्तर पर बंद हुए। Titan Company ने भी 1.29% की बढ़ोतरी दर्ज की और 3,331 के लेवल पर समाप्त हुआ। इसके बाद Mahindra & Mahindra (M&M) के शेयर 1.18% उछलकर 2,826 के स्तर पर बंद हुए।

State Bank of India (SBI) ने 1.09% की बढ़त के साथ 794.55 के लेवल पर क्लोजिंग की। इसके अतिरिक्त, Adani Ports SEZ के शेयर 1.05% चढ़कर 1,354 के भाव पर बंद हुए। सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी NTPC के शेयरों में भी 0.89% की तेजी आई, जिससे यह 411.90 के लेवल पर बंद हुआ।

इनमें आई भारी गिरावट

गुरुवार को वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के लिए खराब प्रदर्शन के चलते एफएमसीजी प्रमुख हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। HUL के शेयर लगभग 6% टूटकर 2,505 के स्तर पर बंद हुए। वहीं, नेस्ले इंडिया के शेयरों में करीब 9% की गिरावट आई, जो 2,259 के लेवल पर समाप्त हुए।

इसके बाद ITC के शेयर 1.81% की गिरावट के साथ 471.70 के स्तर पर बंद हुए। मारुति सुजुकी के शेयर भी 1.62% कमजोर होकर 11,764 के स्तर पर क्लोज हुए। इसके अलावा, एशियन पेंट्स के शेयरों में 0.60% की गिरावट आई, जो 2,972 के स्तर पर बंद हुए।

ऐसा रहा सेक्टोरल इंडेक्स

मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर  बाजार: UltraTech Cement में 3% की बढ़त, HUL के शेयरों में 6% की गिरावट

आज के ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली, जो 1.22% बढ़कर 6,430 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी FMCG में सबसे अधिक गिरावट आई, जो 2.8% टूटकर 58,397 के स्तर पर सेटल हुआ।

निफ्टी बैंक में 0.57% की बढ़ोतरी हुई, जो 51,531 के लेवल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी आईटी में 0.19% की गिरावट आई और यह 42,140 के स्तर पर समाप्त हुआ। निफ्टी मेटल 0.23% कमजोर होकर 9,273 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी ऑटो 0.52% की गिरावट के साथ 24,325 के स्तर पर क्लोज हुआ।

Leave a comment