स्मार्टफोन का यह छेद रिमोट की तरह करता है काम, जानें इसके फायदे

स्मार्टफोन में मौजूद IR ब्लास्टर पोर्ट का उपयोग रिमोट कंट्रोल के रूप में किया जा सकता है। जानें इसके फायदे और कैसे यह आपके स्मार्टफोन अनुभव को बेहतर बनाता है

आईआर ब्लास्ट एक फीचर है, जो अदृश्य प्रकाश की किरणों का उपयोग करके अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कंट्रोल करता है। ये किरणें हमारी आंखों से दिखती नहीं हैं, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इन्हें पहचान सकते हैं।

Smartphone Useful Feature

स्मार्टफोन का यह छेद रिमोट की तरह करता है काम, जानें इसके फायदे

आजकल के स्मार्टफोन्स में नई-नई तकनीक के फीचर्स होते हैं, जो यूजर्स की सुविधा के लिए डिज़ाइन किए गए हैं और उनके कार्यों को और भी सरल बना देते हैं। इनमें से एक अहम फीचर है IR Blaster (इन्फ्रारेड ब्लास्टर)। यह फीचर अदृश्य प्रकाश की किरणों का उपयोग करता है, जिससे दूसरे डिवाइस को कंट्रोल किया जा सकता है। इन किरणों को हमारी आंखें नहीं देख सकतीं, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इन्हें पहचान सकते हैं। यह ठीक वैसे ही काम करता है जैसे आपका टीवी रिमोट कंट्रोल। जानिए इस फीचर के बारे में और अधिक जानकारी।

IR Blaster कैसे काम करता है

स्मार्टफोन का यह छेद रिमोट की तरह करता है काम, जानें इसके फायदे

·       IR ब्लास्टर में एक आईआर एमिटर मौजूद होता है, जो इन्फ्रारेड सिग्नल भेजने का काम करता है।

·       ये सिग्नल खास कोड में एन्कोड होते हैं, जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पहचान सकते हैं।

·       जब आप अपने स्मार्टफोन पर ऐप के जरिए बटन दबाते हैं, तो IR ब्लास्टर एक कोड भेजता है।

·       टीवी, एसी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में एक इन्फ्रारेड रिसीवर होता है, जो इन कोड्स को डिटेक्ट करता है।

·       रिसीवर इन कोड्स को पढ़कर उपकरण को निर्देश देता है, जैसे चैनल बदलना, वॉल्यूम बढ़ाना या पावर को ऑन/ऑफ करना।

IR ब्लास्टर के फायदे

स्मार्टफोन का यह छेद रिमोट की तरह करता है काम, जानें इसके फायदे

·       रिमोट कंट्रोल: आईआर ब्लास्ट का प्रमुख उपयोग रिमोट कंट्रोल के रूप में होता है। इसकी सहायता से स्मार्टफोन को यूनिवर्सल रिमोट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे आप टीवी, एसी, डीटीएच सेट-टॉप बॉक्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

·       एक रिमोट: IR ब्लास्टर के जरिए आपको विभिन्न डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए अलग-अलग रिमोट की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप सिर्फ अपने स्मार्टफोन से सभी डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं।

·       आसानी: इसे उपयोग करना बेहद सरल है। आप आराम से बैठे-बैठे अपने विभिन्न डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं।

Leave a comment