स्मार्टफोन से होगा मेट्रो सफर, डिजिटल मेट्रो पास ऐसे करें सेट

दिल्ली मेट्रो में अब फिजिकल कार्ड की जरूरत नहीं। Delhi Metro Sarthi App से QR आधारित वर्चुअल कार्ड बनाएं और स्मार्टफोन से एंट्री-एग्जिट कर सफर आसान बनाएं।
स्मार्टफोन से होगा मेट्रो सफर, डिजिटल मेट्रो पास ऐसे करें सेट

अब मेट्रो यात्रा के लिए फिजिकल कार्ड की जरूरत नहीं रही। QR कोड आधारित डिजिटल सिस्टम के जरिए स्मार्टफोन को ही मेट्रो कार्ड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। Delhi Metro Sarthi App से मिनटों में वर्चुअल कार्ड एक्टिव होता है, जिससे एंट्री और एग्जिट दोनों आसान हो जाते हैं।

Digital Metro Card Facility: दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सहूलियत के लिए QR कोड आधारित वर्चुअल मेट्रो कार्ड की सुविधा शुरू की है। यह सुविधा दिल्ली में मेट्रो से रोज़ाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध है और Delhi Metro Sarthi App के जरिए एक्टिव की जा सकती है। इसमें स्मार्टफोन पर ही डिजिटल कार्ड बनाया जाता है, जिससे गेट पर स्कैन कर एंट्री और एग्जिट संभव है। यह कदम कार्ड खोने, लाइन में लगने और बार-बार रिचार्ज की परेशानी खत्म करने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि सफर तेज और पूरी तरह डिजिटल बन सके।

फोन ही बनेगा मेट्रो कार्ड

अब मेट्रो में सफर करने के लिए जेब में फिजिकल कार्ड रखने की जरूरत नहीं है। QR कोड आधारित टिकटिंग सिस्टम की मदद से स्मार्टफोन को ही मेट्रो कार्ड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। एक बार फोन में डिजिटल कार्ड सेट होने के बाद उसी QR कोड से एंट्री और एग्जिट दोनों संभव है, जब तक बैलेंस मौजूद रहे।

यह सुविधा उन यात्रियों के लिए खास है जो रोज मेट्रो से सफर करते हैं और कार्ड भूलने, खोने या टिकट काउंटर की लंबी लाइन से परेशान रहते हैं। डिजिटल मेट्रो कार्ड से यह झंझट लगभग खत्म हो जाती है।

स्मार्टफोन से होगा मेट्रो सफर, डिजिटल मेट्रो पास ऐसे करें सेट

Delhi Metro Sarthi App से आसान सेटअप

स्मार्टफोन को मेट्रो कार्ड में बदलने के लिए Delhi Metro Sarthi App का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे पहले Momentum 2.0 के नाम से जाना जाता था। यह ऐप Android और iPhone दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और मोबाइल नंबर व OTP के जरिए लॉगिन किया जा सकता है।

लॉगिन के बाद ऐप में वर्चुअल स्मार्ट कार्ड का विकल्प मिलता है। न्यूनतम राशि रिचार्ज करते ही फोन में एक स्थायी QR कोड जनरेट हो जाता है, जिसे मेट्रो गेट पर स्कैन कर आसानी से सफर किया जा सकता है।

वर्चुअल मेट्रो कार्ड के फायदे

डिजिटल मेट्रो कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि न तो कार्ड खोने का डर रहता है और न ही खराब होने की चिंता। इसमें फिजिकल कार्ड की तरह कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट भी नहीं देना पड़ता।

इसके अलावा, बार-बार रिचार्ज काउंटर पर जाने की जरूरत खत्म हो जाती है। ऐप के जरिए बैलेंस मैनेज करना आसान होता है और ज्यादा रकम रिचार्ज करने पर भी पैसे फंसने की आशंका नहीं रहती।

Leave a comment