सोमवार को शेयर बाजार बंद रहा था। अब आज मंगलवार को शेयर बाजार में फिर से ट्रेडिंग शुरू होगी। बाजार में आज तेज शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) सुबह हरे निशान में कारोबार करता नजर आया।
बिजनेस न्यूज़: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सोमवार को घरेलू शेयर बाजार बंद रहने के बाद आज एक बार फिर कारोबार शुरू होगा। शुरुआती कारोबार से पहले GIFT Nifty हरे निशान में नजर आ रहा है, जिससे बाजार में सकारात्मक माहौल बनने की उम्मीद है। सुबह करीब 7:30 बजे GIFT Nifty 85.50 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 23,529 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर Nifty 23,500 के ऊपर अपनी मजबूती बनाए रखता है तो आने वाले सत्र में यह 23,650 के स्तर की ओर बढ़ सकता है। वहीं, इस स्तर के ऊपर टिकने में नाकाम रहने पर 23,230 से 23,500 के दायरे में कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। इस बीच कंपनियों से जुड़ी कई अहम खबरें आज कुछ शेयरों की चाल पर असर डाल सकती हैं।
HDFC Bank पर रहेगी खास नजर
HDFC Bank से जुड़ी खबर निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण है। बैंक के बोर्ड ने मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी MD एवं CEO की नियुक्ति के लिए प्राथमिकता के क्रम में दो उम्मीदवारों के नाम और प्रस्तावित वेतन को मंजूरी दी है। यह नियुक्ति तीन साल के कार्यकाल के लिए होगी। हालांकि, अंतिम नियुक्ति के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी जरूरी होगी।
Solar Industries का बड़ा अधिग्रहण
Solar Industries India की सब्सिडियरी Solar SA Investments Proprietary ने Omnia Holdings के सभी बकाया शेयर खरीदने के लिए पक्के समझौते किए हैं। यह सौदा करीब 1.355 अरब अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 12,951 करोड़ रुपये का है। Omnia Holdings माइनिंग और एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए उत्पाद, समाधान और सेवाएं उपलब्ध कराने वाला अंतरराष्ट्रीय विविधीकृत समूह है। बड़े अधिग्रहण के कारण Solar Industries का शेयर बाजार की नजर में रह सकता है।
KEC International को भारत, मिडिल ईस्ट और अमेरिका में Transmission & Distribution प्रोजेक्ट्स के लिए कुल 1,303 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। नए ऑर्डर कंपनी के ऑर्डर बुक और भविष्य के कारोबार के लिए सकारात्मक संकेत माने जा रहे हैं।
फार्मा शेयरों में हलचल संभव

Pharma सेक्टर में भी कई कंपनियों से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई हैं। Strides Pharma Science की चेन्नई स्थित Alathur formulation facility का USFDA ने 2 से 11 सितंबर के बीच नियमित cGMP निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कंपनी को तीन observations के साथ Form 483 जारी किया गया।
Dr Reddy’s Laboratories की Mexico स्थित API manufacturing unit में USFDA ने रिकॉर्ड्स की जांच पूरी की और दो observations वाला Form FDA 2953 जारी किया। वहीं Aurobindo Pharma की Srikakulam स्थित API manufacturing facility का USFDA निरीक्षण हुआ, जिसमें कोई observation नहीं मिला।
Sun Pharmaceutical Industries की अमेरिकी सब्सिडियरी कंपनियों ने Pennsylvania में चल रहे Generic Pharmaceuticals Pricing Antitrust Litigation मामले में एक वादी के साथ गोपनीय रकम पर settlement agreement किया है। Jubilant Pharmova को भी USFDA की ओर से Spokane स्थित CMO facility के निरीक्षण की EIR समीक्षा पूरी होने की जानकारी मिली है और facility को VAI यानी Voluntary Action Indicated श्रेणी में रखा गया है।
अन्य प्रमुख शेयरों की खबरें
Lalithaa Jewellery Mart का मुनाफा 21.6 फीसदी घटकर 208.2 करोड़ रुपये रहा, हालांकि कंपनी का revenue 26 फीसदी बढ़कर 6,031.2 करोड़ रुपये हो गया। Nova Iron & Steel का profit 61.1 फीसदी गिरकर 0.86 करोड़ रुपये और revenue 40.3 फीसदी घटकर 67.5 करोड़ रुपये रहा। Cochin Shipyard ने BRICS Summit 2026 के दौरान Drydocks World Dubai-FZCO के साथ Joint Venture Agreement किया है। Greenply Industries ने अपनी JV Greenply Samet के लिए प्रस्तावित capital restructuring की घोषणा की है।
Raymond की aerospace subsidiary को एक प्रमुख भारतीय aerospace and defence company से बड़ा नया contract मिला है। इसमें 300 से अधिक part numbers और सालाना 37,000 से ज्यादा components शामिल हैं, जिससे अनुमानित तौर पर करीब 33 करोड़ रुपये का सालाना कारोबार हो सकता है।
TVS Motor ने Sri Lanka में Apache motorcycle range का विस्तार किया है। वहीं HDFC Life Insurance को GST से जुड़ा बड़ा आदेश मिला है, जिसमें ब्याज और penalty समेत 3,365.15 करोड़ रुपये की demand की पुष्टि की गई है।










