Stock Market Update: बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच चार कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा, ICICI और HDFC Bank रहे प्रमुख लाभार्थी

Stock M-Cap: बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच भार्थीStock M-Cap: बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच चार कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा, ICICI और HDFC Bank रहे प्रमुख लाभार्थी

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार रहा। इस दौरान ICICI और HDFC Bank के मार्केट कैप में शानदार तेजी देखने को मिली। इसके अलावा, शेयर बाजार की टॉप-10 कंपनियों में से दो के एम-कैप में बढ़ोतरी हुई, जबकि छह कंपनियों के एम-कैप में गिरावट आई। आइए इस लेख में जानते हैं कि किन कंपनियों के एम-कैप में कितनी बढ़त हुई है।

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। वैश्विक बाजार से मिल रहे कमजोर संकेतों और विदेशी निवेशकों की निकासी के कारण बाजार लाल निशान पर रहा। इस उतार-चढ़ाव के कारण कई कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आई।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पिछले हफ्ते बाजार की टॉप-10 कंपनियों में से चार के मार्केट कैप में मिलाकर 81,151 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इनमें सबसे बड़े गेनर आईसीआईसी बैंक (ICICI Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) रहे।

वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ITC, और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का बाजार मूल्यांकन गिर गया, जिसके कारण इन कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 76,622.05 करोड़ रुपये की कमी आई।

इनका बढ़ा एम-कैप

Stock Market Update: बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच चार कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा, ICICI और HDFC Bank रहे प्रमुख लाभार्थी

आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में 28,495.14 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, जिससे इसका कुल एम-कैप 8,90,191.38 करोड़ रुपये हो गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 23,579.11 करोड़ रुपये बढ़कर 12,82,848.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारतीय स्टेट बैंक का एम-कैप 17,804.61 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 7,31,773.56 करोड़ रुपये हो गया।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 11,272.45 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 9,71,707.61 करोड़ रुपये हो गया।

इन कंपनियों के एम-कैप में आई गिरावट

Stock Market Update: बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच चार कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा, ICICI और HDFC Bank रहे प्रमुख लाभार्थी

इंफोसिस का मार्केट कैप 23,314.31 करोड़ रुपये की कमी के साथ 7,80,126.10 करोड़ रुपये पर आ गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 16,645.39 करोड़ रुपये घटकर 18,38,721.14 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का एम-कैप 15,248.85 करोड़ रुपये घटकर 6,38,066.75 करोड़ रुपये हो गया।

टीसीएस का एम-कैप 10,402.01 करोड़ रुपये गिरकर 14,91,321.40 करोड़ रुपये रह गया।

एलआईसी का मूल्यांकन 8,760.12 करोड़ रुपये कम होकर 5,91,418.91 करोड़ रुपये हो गया।

आईटीसी का एम-कैप 2,251.37 करोड़ रुपये घटकर 6,08,682.29 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष-10 फर्म की रैंकिंग

Stock Market Update: बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच चार कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा, ICICI और HDFC Bank रहे प्रमुख लाभार्थी

शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों के मार्केट कैप के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी पहले स्थान पर है। इसके बाद की रैंकिंग में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शामि

Leave a comment