Sunita Williams Return: नौ महीने बाद घर लौटेंगी सुनीता विलियम्स, आज आईएसएस से जुड़ेगा नासा का क्रू-10 मिशन

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स नौ महीने बाद धरती पर लौटेंगी। आज ISS से जुड़ेगा नासा का क्रू-10 मिशन, जानिए उनकी वापसी से जुड़ी अहम जानकारी

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और स्पेसएक्स द्वारा संयुक्त रूप से भेजा गया क्रू-10 मिशन आज (16 मार्च) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से जुड़ने के लिए तैयार हैं। 

नई दिल्ली: नासा और स्पेसएक्स ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक मानवयुक्त मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह मिशन नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए भेजा गया है, जो पिछले जून से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने शुक्रवार शाम 7:03 बजे ईटी (शनिवार सुबह 4:33 बजे आईएसटी) पर फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए उड़ान भरी। आज (16 मार्च) नासा का मिशन क्रू-10 स्पेस स्टेशन से जुड़ेगा, जिसके बाद सुनीता विलियम्स अपना विदाई संदेश देंगी।

क्रू-10 मिशन की लॉन्चिंग और आईएसएस से जुड़ने की प्रक्रिया

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जून 2024 में नासा और बोइंग के संयुक्त प्रयास से आईएसएस पहुंचे थे। यह एक आठ दिवसीय मिशन था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण बोइंग का स्टारलाइनर कैप्सूल वापसी के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया, जिससे वे लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने को मजबूर हो गए। क्रू-10 मिशन को स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए 15 मार्च को फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। 

Sunita Williams Return: नौ महीने बाद घर लौटेंगी सुनीता विलियम्स, आज आईएसएस से जुड़ेगा नासा का क्रू-10 मिशन

यह अंतरिक्ष यान 28.5 घंटे की यात्रा के बाद आईएसएस से जुड़ेगा, जिससे नई टीम की एंट्री होगी और मौजूदा क्रू-9 टीम की वापसी का रास्ता खुलेगा। इस मिशन के तहत नासा के अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के ताकुया ओनिशी, और रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के किरिल पेसकोव आईएसएस पर पहुंचेंगे।

विदाई का खास पल, फिर वापसी की चुनौती

क्रू-10 के सफलतापूर्वक आईएसएस से जुड़ने के बाद सुनीता विलियम्स एक भावुक विदाई संदेश देंगी। इसके बाद, क्रू-9 टीम, जिसमें सुनीता और विल्मोर शामिल हैं, पृथ्वी पर लौटेगी। उनकी वापसी 20 मार्च को निर्धारित की गई है। वापसी के दौरान सुनीता और उनके साथी कई तरह की शारीरिक चुनौतियों का सामना करेंगे, क्योंकि नौ महीनों तक भारहीनता में रहने के कारण शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों पर असर पड़ा होगा।

सुनीता ने कहा था कि वापसी के बाद सबसे पहले वह अपने दोनों कुत्तों से मिलना चाहेंगी। हालांकि, अंतरिक्ष से लौटने के बाद शरीर को सामान्य स्थिति में लाने के लिए उन्हें खास देखभाल और व्यायाम की जरूरत होगी। चलने-फिरने से लेकर खानपान तक, हर चीज़ पर ध्यान देना पड़ेगा।

बोइंग स्टारलाइनर मिशन की असफलता और भविष्य की योजनाएं

Sunita Williams Return: नौ महीने बाद घर लौटेंगी सुनीता विलियम्स, आज आईएसएस से जुड़ेगा नासा का क्रू-10 मिशन

बोइंग स्टारलाइनर के तकनीकी खामियों के चलते यह मिशन लंबे समय तक विलंबित हुआ। इस अनुभव से सीख लेते हुए नासा भविष्य में अपने अंतरिक्ष अभियानों में बेहतर सुरक्षा उपायों को अपनाने की योजना बना रहा है। आने वाले वर्षों में आईएसएस के लिए और अधिक प्रभावी और सुरक्षित अंतरिक्ष यान भेजने की रणनीति बनाई जा रही हैं।

Leave a comment