स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ पर बोले PM मोदी, 'भारतीयों ने इसे बनाया अपना निजी लक्ष्य

दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छ भारत मिशन के 10 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में करोड़ों

Gandhi Jayanti 2024: 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। इस विशेष अवसर पर, स्वच्छ भारत मिशन के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने स्वच्छता को अपना निजी लक्ष्य बना लिया है। उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और जन प्रतिनिधियों की सराहना की, जिन्होंने स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ पर बोले PM मोदी, 'भारतीयों ने इसे बनाया अपना निजी लक्ष्य

नई दिल्ली: दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छ भारत मिशन के 10 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में करोड़ों भारतीयों ने इस मिशन को अपने व्यक्तिगत लक्ष्य के रूप में अपनाया है। इस यात्रा के दशक में, मैं सभी देशवासियों, स्वच्छता कार्यकर्ताओं, धार्मिक नेताओं, हमारे खिलाड़ियों, प्रसिद्ध हस्तियों, गैर सरकारी संगठनों और मीडिया कर्मियों के योगदान की सराहना करता हूं।

पीएम ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के योगदान की की सराहना

स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ पर बोले PM मोदी, 'भारतीयों ने इसे बनाया अपना निजी लक्ष्य

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व उपराष्ट्रपति सभी ने मिलकर स्वच्छ भारत मिशन को एक जनक्रांति बना दिया है। राष्ट्रपति ने 'स्वच्छता ही सेवा' में सक्रिय भागीदारी निभाई और इस अभियान में अपना योगदान दिया।

सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने भी स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। 'सेवा पखवाड़ा' के 15 दिनों के दौरान, 27 लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 28 करोड़ से अधिक लोगों ने भाग लिया।

पीएम इस पहल से 'स्वच्छ भारत' की भावना होगी और मजबूत

स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ पर बोले PM मोदी, 'भारतीयों ने इसे बनाया अपना निजी लक्ष्य

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने अपने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "गांधी जयंती के अवसर पर आज मैंने अपने युवा साथियों के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि आज आप भी अपने आसपास स्वच्छता से संबंधित किसी मुहिम का हिस्सा बनें। आपकी इस पहल से 'स्वच्छ भारत' की भावना और भी मजबूत होगी।"

Leave a comment