अप्रैल 2026 में स्मार्टफोन बाजार में कई नए हाई-एंड फोन्स लॉन्च होने वाले हैं। Realme 16, Redmi Note 15 SE, Vivo V70 FE, OnePlus Nord 6 और Oppo Find X9 Ultra इस महीने पेश किए जाएंगे। इन फोन्स में पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग जैसी फीचर्स यूजर्स को आकर्षित करेंगी।
Smartphone Launches April 2026: इस महीने मोबाइल बाजार में एक के बाद एक नए स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है। Realme 16, Redmi Note 15 SE और Vivo V70 FE 2 अप्रैल को लॉन्च होंगे, जबकि OnePlus Nord 6 7 अप्रैल को पेश किया जाएगा। Oppo Find X9 Ultra भी इसी महीने लॉन्च होने की संभावना है। ये फोन्स हाई-एंड डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और एडवांस प्रोसेसर के साथ आएंगे, जिससे यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस और नई टेक्नोलॉजी का अनुभव मिलेगा।
Realme 16 और Redmi Note 15 SE
रियलमी 16 2 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो 4,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और IP68/IP69 वाटर-डस्ट रजिस्टेंस सपोर्ट करेगा। 7,000mAh की बैटरी 60W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी।
शाओमी का Redmi Note 15 SE भी 2 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। फोन Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट और 108MP रियर कैमरा के साथ आएगा। गोल्ड-टोन्ड फ्रेम और वीगन लेदर फिनिश इसे प्रीमियम लुक देंगे।

Vivo V70 FE और OnePlus Nord 6
Vivo V70 FE भी 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। 200MP का प्राइमरी कैमरा और 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले इसकी खासियत है। MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर और 7,000mAh बैटरी के साथ यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
OnePlus Nord 6 7 अप्रैल को आएगा। इसमें 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट होगा। 9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर इसे हाई-एंड स्मार्टफोन बनाते हैं।
Oppo Find X9 Ultra
Oppo Find X9 Ultra इस महीने लॉन्च होगा। 6.82 इंच Quad HD LTPO AMOLED डिस्प्ले Dolby Vision सपोर्ट के साथ आएगा। Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 6,000mAh बैटरी फोन को पावरफुल बनाते हैं। इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।











