ट्रंप का बड़ा ऐलान! केनेडी सेंटर 2 साल के लिए बंद, बदलाव की तैयारी शुरू

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वॉशिंगटन के केनेडी सेंटर को जुलाई से दो साल के लिए बंद करने का ऐलान किया। इससे कलाकार और प्रदर्शन समूह चिंतित हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केनेडी सेंटर परफॉर्मिंग आर्ट्स को जुलाई से दो साल के लिए बंद करने का ऐलान किया। ट्रंप का यह कदम सेंटर को आधुनिक बनाने और संरचनात्मक सुधार की दिशा में उठाया गया कदम है।

Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन के केनेडी सेंटर परफॉर्मिंग आर्ट्स (Kennedy Center for Performing Arts) को जुलाई से दो साल के लिए बंद करने का ऐलान किया है। ट्रंप का यह कदम उनके व्हाइट हाउस लौटने के बाद से इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक स्थल को बदलने की लेटेस्ट कोशिश मानी जा रही है। ट्रंप के इस फैसले से कलाकारों और प्रदर्शन करने वाले समूहों में चिंता और असंतोष है, क्योंकि कई प्रमुख शो पहले ही कैंसिल किए जा चुके हैं।

डोनाल्ड ट्रंप का प्रस्ताव

ट्रंप ने यह प्रस्ताव हाल ही में फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर बनी डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर के कुछ दिनों बाद पेश किया। इस डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर भी केनेडी सेंटर में हुआ था। ट्रंप ने कहा कि यह कदम सेंटर के बोर्ड की मंजूरी पर निर्भर करेगा, जिसमें उनके चुने हुए सहयोगी शामिल हैं। ट्रंप खुद सेंटर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के चेयरमैन हैं, जिससे उनके फैसले पर प्रभाव बढ़ जाता है।

ट्रंप ने क्यों लिया यह फैसला?

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि यह महत्वपूर्ण फैसला कई विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। उन्होंने बताया कि सेंटर सालों से आर्थिक और संरचनात्मक (structural) रूप से कमजोर और खराब स्थिति में है। उनका उद्देश्य इसे कला, संगीत और मनोरंजन के क्षेत्र में एक विश्वस्तरीय केंद्र बनाना है। ट्रंप ने इसे एक ऐसा प्रोजेक्ट बताया जो सेंटर को फिर से जीवित और आधुनिक बनाएगा।

फैसले का विरोध होने की संभावना

हालांकि ट्रंप और सेंटर के प्रेसिडेंट रिक ग्रेनेल ने सेंटर की खराब स्थिति को लेकर कोई ठोस सबूत अभी तक पेश नहीं किया है। इस अचानक फैसले की वजह से विरोध की पूरी संभावना है, क्योंकि केनेडी सेंटर अमेरिकी राष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र के रूप में लोकप्रिय और सम्मानित स्थल रहा है। कांग्रेस ने 1964 में राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की स्मृति में इस सेंटर का नाम दिया था। यह सेंटर पूरे साल कला और संगीत का सार्वजनिक प्रदर्शन करता है और नेशनल सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं का घर भी है।

केनेडी सेंटर का महत्व

केनेडी सेंटर अमेरिका के प्रमुख सांस्कृतिक स्थलों में से एक है। यह न केवल कलाकारों और संगीतकारों के लिए मंच प्रदान करता है बल्कि अमेरिका में performing arts का प्रतीक भी है। सेंटर ने दशकों से संगीत, नृत्य, थिएटर और अन्य कलाओं को बढ़ावा दिया है। यहां आयोजित कार्यक्रम न केवल अमेरिका बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसिद्ध हैं। ट्रंप के इस फैसले से सेंटर के नियमित कार्यक्रमों और कलाकारों की तैयारी पर असर पड़ सकता है।

ट्रंप की अन्य योजनाएं

केनेडी सेंटर के अलावा ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में वॉशिंगटन के कई अन्य लैंडमार्क और संरचनाओं में बदलाव की योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग को गिराया और 400 मिलियन डॉलर का बड़ा बॉलरूम प्रोजेक्ट शुरू किया। इसके अलावा लिंकन मेमोरियल से आर्लिंगटन ब्रिज के दूसरी तरफ विजय मेहराब बनाने की योजना और वॉशिंगटन डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट में भी बदलाव की योजना उनके पास है। इस तरह ट्रंप अपनी छाप वॉशिंगटन के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a comment