Udaipur Violence: उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए प्रशासन ने लगाई धारा 144, आदेश के बाद इंटरनेट सेवा भी बंद, जानिए क्या हैं पूरा मामला?

उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए प्रशासन ने लगाई धारा 144, आदेश के बाद इंटरनेट सेवा भी बंद, जानिए क्या हैं पूरा मामला?, इंडिया हिंदी न्यूज़, न्यूज़

Udaipur Violence: उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए प्रशासन ने लगाई धारा 144, आदेश के बाद इंटरनेट सेवा भी बंद, जानिए क्या हैं पूरा मामला?

उदयपुर में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल के 10वीं कक्षा के एक छात्र पर उसके सहपाठी ने चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस के अनुसार घायल छात्र को जिला अस्पताल की ICU में भर्ती किया गया है। इस घटना के बाद से शहर में सांप्रदायिक तनाव में वृद्धि हो गई है। प्रशासन ने हिंसा की स्थिति से निपटने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

Udaipur Violence: उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए प्रशासन ने लगाई धारा 144, आदेश के बाद इंटरनेट सेवा भी बंद, जानिए क्या हैं पूरा मामला?

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार (१६ अगस्त) को सांप्रदायिक तनाव के बढ़ने के बाद शहर में इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए निलंबित कर दी गईं। प्रशासन ने लोगों के एकत्रित होने पर भी रोक लगाने के लिए धारा 144 लागू कर दी है और इंटरनेट सेवा को शनिवार रात 10 बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्कूलों तथा कॉलेजों को अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

आखिर क्या है मामला?

Udaipur Violence: उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए प्रशासन ने लगाई धारा 144, आदेश के बाद इंटरनेट सेवा भी बंद, जानिए क्या हैं पूरा मामला?

उदयपुर में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र पर उसके सहपाठी ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है। पुलिस ने बताया कि घायल छात्र को जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती किया गया है। प्रशासन ने जिले में धारा-144 लागू कर दी सेह ही इंटरनेट सेवा भी पूरी तरह से बंद कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने पथराव किया और तीन-चार कारों में आग लगा दी। शाम तक शहर के बापू बाजार, हाथीपोल, घंटाघर, चेतक सर्किल और उसके आस-पास के सभी क्षेत्रों में बाजार भी बंद हो गए।

बच्चे की जांघ पर चाकू से किया हमला

Udaipur Violence: उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए प्रशासन ने लगाई धारा 144, आदेश के बाद इंटरनेट सेवा भी बंद, जानिए क्या हैं पूरा मामला?

उदयपुर जिले के कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने पत्रकार से बातचीत करते हुए बताया कि प्रशासन को सुबह दो बच्चों के बीच झगड़े की शिकायत प्राप्त हुई थी। पोसवाल ने कहां, "यह घटना शुक्रवार सुबह हुई। हमें सूचित किया गया कि दो बच्चों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें एक बच्चे की जांघ पर चाकू से हमला किया गया। चोट गंभीर होने के कारण बच्चे को तुरंत अस्पताल भेजा गया।"

साम्प्रदायिक हिंसा को देखते हुए पुलिस बल तैनात

Udaipur Violence: उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए प्रशासन ने लगाई धारा 144, आदेश के बाद इंटरनेट सेवा भी बंद, जानिए क्या हैं पूरा मामला?

उदयपुर में दर्दरनक घटना के पश्चात कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य चाकूबाजी की इस घटना के विरोध में शहर के मधुबन क्षेत्र में इकट्ठा हुए. इसके बाद में इस घटना ने हिंसक रूप ले लिया। प्रशासन ने शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है और सभी पुलिस अधिकारी मैदान में सक्रिय हैं, ताकि हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके।

Leave a comment