UP Weather News: मुजफ्फरनगर में अचानक मौसम ने ली करवट, एक घंटे झमाझम बारिश ने दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत; सड़कों व कॉलोनियों में भरा पानी

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, गोरखपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक घंटे की तेज बारिश ने पिछले कई दिनों की उमस भरी गर्मी से राहत दी है। सावन के पहले ही दिन तेज बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग आने वाले एक से दो दिनों तक बारिश तेज बारिश का अनुमान जारी किया हैं।

UP Weather News: मुजफ्फरनगर में अचानक मौसम ने ली करवट, एक घंटे झमाझम बारिश ने दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत; सड़कों व कॉलोनियों में भरा पानी

मुजफ्फरनगर: प्रदेश में मौसम का मिजाज सोमवार (२२ जुलाई) पहले सावन की सुबह अचानक बदल गया। कई दिन से प्रदेश में उमस भरी गर्मी लोगो का हाल बेहाल हो रहा था. लेकिन आज लगभग एक घंटे तक चली तेज बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली हैं. तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई और लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा हैं। नगर पालिका की तरफ से नालों की सफाई के तमाम दावे फेल हो गए, बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी।

बच्चों ने उठाया बारिश का लुफ्त

UP Weather News: मुजफ्फरनगर में अचानक मौसम ने ली करवट, एक घंटे झमाझम बारिश ने दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत; सड़कों व कॉलोनियों में भरा पानी

बारिश में नहाने के लिए बच्चों की टोलियां घरों से बाहर निकल आईं और बारिश का जमकर आनंद लिया। बचें गलियों में घूमकर बारिश का मजा ले रहे थे. लगभग पौने 11 बजे तक बारिश होती रही। इसकी वजह से मौसम का मिजाज ठंडनुमा हो गया है। क्योंकि बीते कई दिन से लोगों का उमस भरी गर्मी ने हाल बेहाल  हो रहा था। भारी बारिश से कॉलोनियों में अधिकार घरो में जलभराव हो गया।

कॉलोनियों में भरा पानी

UP Weather News: मुजफ्फरनगर में अचानक मौसम ने ली करवट, एक घंटे झमाझम बारिश ने दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत; सड़कों व कॉलोनियों में भरा पानी

प्रदेश में सोमवार सुबह हुई तेज बारिश से शहर के शिवचौक, कच्ची सड़क, गांधी कॉलोनी, फक्करशाह चौक खालापार, महावीर चौक के पास समेत कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया। खालापार में फक्करशाह चौक के पास तो दुकानों के अंदर भी पानी घुस गया। इसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और कुछ हद तक उमस भरी गर्मी से भी निजात मिली हैं।

 

 

 

Leave a comment