UP Weather News: यूपी के कुछ जिलों में हो सकती है जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने लखनऊ-गोरखपुर जिलों के लिए जारी की चेतावनी, पढ़ें पूरी जानकारी

यूपी के कुछ जिलों में हो सकती है जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने लखनऊ-गोरखपुर जिलों के लिए जारी की चेतावनी, पढ़ें पूरी जानकारी , मौसम अपडेट, इंडिया हिंदी न्यूज़

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में हुई तेज बारिश ने उमस से राहत प्रदान की है। सावन के महीने के अंतिम हफ्ते में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। आज पश्चिमी यूपी के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जबकि पूर्वी यूपी में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई हैं।

UP Weather News: यूपी के कुछ जिलों में हो सकती है जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने लखनऊ-गोरखपुर जिलों के लिए जारी की चेतावनी, पढ़ें पूरी जानकारी

लखनऊ: मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरे दिन बदलता रहा है। शनिवार को विभिन्न जिलों में हुई बारिश ने उमस से थोड़ी राहत प्रदान की। मौसम विभाग ने रविवार (18 अगस्त) को यूपी में भारी बारिश की संभावनाएं जताई हैं। आगरा में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तथा 20 अगस्त तक बादल छाए रहने के साथ-साथ वर्षा की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। बरेली में रविवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान हैं।

गोरखपुर में रविवार को हलके बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है। देवरिया और बस्ती में भी बादल छाए रहने के साथ-साथ कुछ क्षेत्रों में वर्षा का पूर्वानुमान है। कानपुर में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र ने जताया बारिश का अनुमान

UP Weather News: यूपी के कुछ जिलों में हो सकती है जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने लखनऊ-गोरखपुर जिलों के लिए जारी की चेतावनी, पढ़ें पूरी जानकारी

लखनऊ में कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं अंगेडकरनगर स्थित आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने कहा कि रविवार को बादल छाए रहने की संभावना है। आगामी 24 घंटों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है। पूर्वी दिशा से सामान्य गति से हवा बहने की उम्मीद हैं।

UP Weather News: यूपी के कुछ जिलों में हो सकती है जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने लखनऊ-गोरखपुर जिलों के लिए जारी की चेतावनी, पढ़ें पूरी जानकारी

अमेठी में कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. आरके आनंद कुमार के अनुसार रविवार को कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। गोंडा में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। रविवार को आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और वर्षा की भी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। धूप निकलने पर उमस बढ़ने की संभावना भी जताई हैं।

मेरठ में शनिवार शाम को हुई तज बारिश

UP Weather News: यूपी के कुछ जिलों में हो सकती है जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने लखनऊ-गोरखपुर जिलों के लिए जारी की चेतावनी, पढ़ें पूरी जानकारी

मेरठ में दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार शाम को जोरदार बारिश हुई। बता दें शाम साढ़े चार बजे से एक घंटे के भीतर 40.7 मिलीमीटर वर्षा हुई। मानसून के इस मौसम में बारिश के बीच कई दिनों का अंतराल देखने को मिल रहा है। शनिवार को पिछले पांच दिनों के बाद एक बार फिर से जोरदार बारिश का अनुभव हुआ। इसके पहले दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान थे।

UP Weather News: यूपी के कुछ जिलों में हो सकती है जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने लखनऊ-गोरखपुर जिलों के लिए जारी की चेतावनी, पढ़ें पूरी जानकारी

बता दें मेरठ में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस था, जबकि आद्रता का न्यूनतम प्रतिशत 61 था। लेकिन बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि 21 अगस्त को भी अच्छी बारिश की उम्मीद जताई गई हैं।

Leave a comment