Urine Culture टेस्ट: क्या है और क्यों कराया जाता है

Urine Culture टेस्ट पेशाब में बैक्टीरिया और संक्रमण का पता लगाता है, सही दवा चुनने में मदद करता है और बार-बार संक्रमण से बचाता है।
Urine Culture टेस्ट: क्या है और क्यों कराया जाता है

Urine Culture टेस्ट पेशाब में बैक्टीरिया या कीटाणु की उपस्थिति का पता लगाने के लिए किया जाता है। यह यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन, बार-बार संक्रमण या प्रेगनेंसी के दौरान संक्रमण की सही पहचान और दवा चुनने में मदद करता है। डॉक्टर इस टेस्ट की सलाह तब देते हैं जब सामान्य यूरीन टेस्ट पर्याप्त जानकारी नहीं देता।

Urine Culture Test: पेशाब में संक्रमण की जांच और सही दवा चुनने के लिए डॉक्टर अक्सर यूरिन कल्चर टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं। यह टेस्ट तब जरूरी होता है जब सामान्य यूरीन टेस्ट से संक्रमण की पूरी जानकारी नहीं मिल पाती। यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन, बार-बार पेशाब का आना, जलन या प्रेगनेंसी के दौरान यह टेस्ट सटीक निदान में मदद करता है।

यूरिन कल्चर टेस्ट क्या है और कैसे होता है

Urine Culture एक लैब टेस्ट है जिसमें पेशाब के सैंपल को पारदर्शी कंटेनर में मिड-स्ट्रीम विधि से लिया जाता है। सैंपल को लैब में रखकर 1-2 दिन में देखा जाता है कि इसमें कोई बैक्टीरिया बढ़ रहे हैं या नहीं।

अगर बैक्टीरिया पाया जाता है, तो रिपोर्ट में यह भी बताया जाता है कि कौन-सी एंटीबायोटिक दवा संक्रमण के लिए प्रभावी रहेगी। यह टेस्ट न केवल संक्रमण का पता लगाता है, बल्कि सही इलाज सुनिश्चित करने में भी मदद करता है।

Urine Culture टेस्ट: क्या है और क्यों कराया जाता है

कब करवाना जरूरी है

Dr. निधि रजोतिया के अनुसार, इस टेस्ट की जरूरत तब होती है जब पेशाब में जलन, दर्द या बार-बार पेशाब आने की शिकायत हो। बार-बार संक्रमण होना या प्रेगनेंसी के दौरान संक्रमण की आशंका होने पर भी यह टेस्ट जरूरी है।

इसके अलावा, तुरंत टेस्ट की आवश्यकता होती है जब पेशाब में खून आए, तेज बुखार हो, कमर या पीठ में दर्द हो, या यूरिन से ब्लड दिखाई दे। यह समय पर निदान और सटीक इलाज सुनिश्चित करता है।

टेस्ट का महत्व और लाभ

Urine Culture टेस्ट से डॉक्टर को संक्रमण की गंभीरता और प्रकार का साफ पता चलता है। इससे मरीज को सही दवा मिलती है और रिकवरी तेज होती है। बार-बार होने वाले इंफेक्शन या किडनी से जुड़ी समस्याओं में यह टेस्ट रोग को रोकने और स्वास्थ्य बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

टेस्ट से सटीक निदान होने पर अनावश्यक एंटीबायोटिक दवाओं का प्रयोग भी कम होता है, जिससे दवा प्रतिरोध की समस्या भी घटती है।

Leave a comment