उत्तर भारत में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के कारण अगले दो दिनों तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है।
Weather Forecast: लगातार दिन में तेज धूप निकलने के कारण उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह-शाम के वक्त ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन में कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 9 से 11 फरवरी के दौरान बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर देश के अन्य इलाकों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और तटीय आंध्र प्रदेश में 10 फरवरी तक सुबह के समय घने कोहरे की संभावना जताई है। कोहरे के कारण रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
IMD के अनुसार, 10 से 11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा।
पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और तटीय आंध्र प्रदेश में 10 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। कोहरे के कारण रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश का मौसम
10 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात के समय घना कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 11°C रहने का अनुमान है। हवाओं की रफ्तार 5 से 12 किमी/घंटा तक हो सकती है। 11 और 12 फरवरी को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय धुंध रह सकती है।
उत्तर प्रदेश में दिन में तेज धूप निकलने के कारण ठंड का असर कम रहेगा। पूर्वी यूपी में 10 फरवरी तक सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं।
बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड का मौसम
बिहार में भी ठंड का असर कम होने लगा है। IMD के अनुसार, फिलहाल मौसम में कोई बड़ी गतिविधि नहीं है, लेकिन सुबह के समय कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा रह सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। राजस्थान के कई हिस्सों में अभी भी कड़ाके की ठंड जारी है। अगले सात दिनों तक कोई बड़ी मौसम गतिविधि नहीं होने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, जबकि उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा।
उत्तराखंड में 10 और 11 फरवरी के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 10 फरवरी को कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा 14 और 15 फरवरी को भी हल्की बारिश-बर्फबारी का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश का मौसम
11 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 10 फरवरी को कई इलाकों में व्यापक बर्फबारी, गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं। तापमान शून्य से नीचे बना रह सकता है। हिमाचल प्रदेश में भी 9 से 11 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 10 फरवरी को कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी और तेज हवाओं के साथ न्यूनतम तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।











