Vice President Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है, स्थिति पर देशभर की नजरें

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें शनिवार देर रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।

नई दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें शनिवार देर रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। उन्हें सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, 73 वर्षीय उपराष्ट्रपति को शनिवार देर रात करीब 2 बजे एम्स लाया गया। कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर करीबी नजर रख रही हैं।

विशेषज्ञों की टीम कर रही निगरानी

Vice President Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

एम्स के सूत्रों के मुताबिक, उपराष्ट्रपति की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन एहतियातन उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी सभी स्वास्थ्य जांचें की जा रही हैं और जरूरी उपचार दिया जा रहा है। उपराष्ट्रपति की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य शीर्ष नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की हैं। 

सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। एम्स प्रशासन ने बताया कि उपराष्ट्रपति की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे की चिकित्सा प्रक्रिया अपनाई जाएगी। 

Leave a comment