XLRI जमशेदपुर ने XAT 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब xatonline.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। परीक्षा 4 जनवरी 2026 को कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित हुई थी। रिजल्ट के साथ ही MBA और मैनेजमेंट कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया अब आगे बढ़ेगी।
XAT 2026 Result Announcement: XLRI जमशेदपुर ने 4 जनवरी 2026 को आयोजित XAT परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट xatonline.in पर लॉगिन कर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। यह परीक्षा देश के प्रतिष्ठित MBA और मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होती है। फाइनल रिजल्ट के साथ छात्रों को अब चयन प्रक्रिया और काउंसलिंग की तैयारी शुरू करनी होगी।
XAT 2026 स्कोरकार्ड कैसे करें चेक
XAT रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाना होगा। होम पेज पर मौजूद XAT Result 2026 लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल भरनी होगी। सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। आगे की चयन प्रक्रिया और काउंसलिंग के दौरान यह दस्तावेज जरूरी होगा।

क्या है XAT परीक्षा और क्यों है अहम
XAT यानी Xavier Aptitude Test एक नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम है, जिसे हर साल XLRI जमशेदपुर आयोजित करता है। इसके स्कोर के आधार पर देश के कई प्रतिष्ठित MBA और मैनेजमेंट संस्थानों में दाखिला मिलता है।
इस परीक्षा में अंग्रेजी, गणित, डेटा इंटरप्रिटेशन, डिसीजन मेकिंग और जनरल नॉलेज जैसे सेक्शन होते हैं, जिनका मकसद उम्मीदवारों की एनालिटिकल और मैनेजमेंट स्किल्स को परखना होता है।












