ZIM vs AFG: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली ODI और T20 सीरीज के लिए स्क्वाड का किया ऐलान, इस दिग्गज को किया टीम में शामिल

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली ODI और T20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान किया। इस दिग्गज खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया, फगानिस्तान-जिम्बाब्वे

अफगानिस्तान ने दिसंबर 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। वनडे टीम की कप्तानी हशमतुल्लाह शाहिदी करेंगे, जबकि टी20 टीम की कमान राशिद खान संभालेंगे।

स्पोर्ट्स न्यूज़: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दिसंबर में होने वाली तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान की चोट से वापसी हुई है, जबकि जुबैद अकबरी को पहली बार टी20 टीम में शामिल किया गया है। वनडे टीम की कप्तानी हशमतुल्लाह शाहिदी के पास है और टी20 टीम का नेतृत्व राशिद खान करेंगे। 

जुबैद अकबरी को किया टीम में शामिल 

ZIM vs AFG: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली ODI और T20 सीरीज के लिए स्क्वाड का किया ऐलान, इस दिग्गज को किया टीम में शामिल

जुबैद अकबरी और दरवेश रसूली जैसे युवा खिलाड़ी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के भविष्य के लिए उम्मीदें जगाते हैं। अकबरी ने हाल ही में इमर्जिंग एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने चार मैचों में 131.73 की स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाए। उनकी इस उम्दा बल्लेबाजी ने उन्हें टीम में एक स्थिर स्थान दिलाया है, और चोटिल इब्राहिम जादरान की जगह उन्हें डेब्यू का मौका मिल सकता है।

वहीं, दरवेश रसूली ने अपनी कप्तानी में अफगानिस्तान को इमर्जिंग एशिया कप का खिताब दिलाया था, और अब उन्हें टीम में जगह मिली है। हालांकि उन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैचों में सीमित रन बनाए हैं, लेकिन उनका अनुभव और नेतृत्व क्षमता टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है। अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान भी अपनी चोट से उबरते हुए टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं, जो उनके लिए एक बड़ी राहत है। उनका अनुभव और स्पिन गेंदबाजी में महारत अफगानिस्तान के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं।

अफगानिस्तान की वनडे टीम 

ZIM vs AFG: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली ODI और T20 सीरीज के लिए स्क्वाड का किया ऐलान, इस दिग्गज को किया टीम में शामिल

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उप-कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब, राशिद खान, नांग्याल खरोती, एएम गजनफर, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, बिलाल सामी, नवीद जादरान और फरीद अहमद मलिक।

अफगानिस्तान की टी20I टीम

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद नबी, दरवेश रसूली, ज़ुबैद अकबरी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद और नवीन उल हक। 

Leave a comment