ZIM vs PAK 1st ODI: जिम्बाब्वे-पाकिस्तान के बीच आज होगी जोरदार टक्कर, जानिए पहले वनडे के लिए पिच और वेदर रिपोर्ट

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच आज होने वाले पहले वनडे मैच के लिए पिच और मौसम रिपोर्ट जानें। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज, 24 नवंबर, को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस सीरीज में जिम्बाब्वे की कमान अनुभवी बल्लेबाज क्रेग एर्विन संभाल रहे हैं। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए वनडे चैंपियनशिप और आगामी टूर्नामेंट की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज, 24 नवंबर, को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। जिम्बाब्वे टीम की कप्तानी अनुभवी क्रेग एर्विन कर रहे हैं, और उनके साथ सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, ब्रायन बेनेट और जॉयलॉर्ड गम्बी जैसे स्टार खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान की कप्तानी मोहम्मद रिज़वान के हाथों में हैं।

उनके साथ आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह खान और कामरान गुलाम जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। दोनों टीमें सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी, जिससे एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद हैं।

ZIM vs PAK हेड टू हेड 

ZIM vs PAK 1st ODI: जिम्बाब्वे-पाकिस्तान के बीच आज होगी जोरदार टक्कर, जानिए पहले वनडे के लिए पिच और वेदर रिपोर्ट

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच वनडे मुकाबलों का इतिहास पाकिस्तान के पक्ष में रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 62 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से पाकिस्तान ने 54 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, जिम्बाब्वे ने सिर्फ 5 मैचों में जीत दर्ज की है। एक मैच बराबरी पर खत्म हुआ, जबकि दो मैच रद्द हो गए।

पिच और वेदर रिपोर्ट 

ZIM vs PAK 1st ODI: जिम्बाब्वे-पाकिस्तान के बीच आज होगी जोरदार टक्कर, जानिए पहले वनडे के लिए पिच और वेदर रिपोर्ट

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती है, जहां गेंद तेज़ी से हो सकती है और बल्लेबाजों को शॉट खेलने में सावधानी बरतनी होगी। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां बेहतर हो सकती हैं। यदि स्पिनर सही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हैं, तो वे सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 

मौसम की बात करें तो खेल के दूसरे भाग में दोपहर के समय बारिश होने की संभावना 40 प्रतिशत तक हो सकती है, जिससे खेल में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का निर्णय ले सकता है ताकि वो परिस्थितियों का फायदा उठाकर विरोधी टीम को जल्दी आउट कर सके।

दोनों टीमों का स्क्वाड 

ZIM vs PAK 1st ODI: जिम्बाब्वे-पाकिस्तान के बीच आज होगी जोरदार टक्कर, जानिए पहले वनडे के लिए पिच और वेदर रिपोर्ट

जिम्बाब्वे की टीम: तादिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), ब्रैंडन मावुता, ब्रायन बेनेट, फ़राज़ अकरम, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, जॉयलॉर्ड गम्बी, ट्रेवर ग्वांडू, ताशिंगा मुसेकिवा और टिनोटेंडा मापोसा।

पाकिस्तान की टीम: सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), तैयब ताहिर, आगा सलमान, इरफान खान, कामरान गुलाम, आमेर जमाल, शाहनवाज दहानी, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, फैसल अकरम, अबरार अहमद, अहमद दानियाल और हसीबुल्लाह खान।

 

Leave a comment