Delhi: सरोजिनी नगर में दो डीटीसी बसों की टक्कर, चालक और परिचालक समेत कई लोग घायल

Delhi: सरोजिनी नगर में दो डीटीसी बसों की टक्कर, चालक और परिचालक समेत कई लोग घायल
Last Updated: 28 मई 2024

दिल्ली के सरोजिनी नगर में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो डीटीसी बसों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। इसमें दो यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा इतना भयानक था कि बस पूरी तरह से बिखर गई। घयलों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Delhi Accident: दिल्ली के सरोजिनी नगर में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। इस घटना में आज यानि मंगलवार सुबह दो डीटीसी बसों में भयंकर टक्कर हो गई। हादसे के दौरान दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारी ने बताया की अभी पूरी टीम इस हादसे की जांच में जुटी हुई है।

दो डीटीसी बस टक्कराने से हादसा

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए subkuz.com टीम को बताया कि आज 28 मई को सुबह सरोजिनी नगर में दो डीटीसी बसों की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि एक बस दूसरी बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। उसी दौरान पीछे से रही बस ने अगली बस को टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में दो व्यक्ति घायल हुए हैं बाकि सभी सुरक्षित हैं। लेकिन इसमें नुकसान केवल बसों को हुआ है।

घायलों की पहचान

दरअसल, सरोजिनी नगर में हुए हादसे में दो बसों के टक्कराने से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे की सूचना पाकर पहुंची दिल्ली पुलिस ने घायलों को समय से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फ़िलहाल, उनकी तबियत में सुधार बताया गया है। घायलों की पहचान सागरपुर निवासी मुकेश कुमार शमशुला के रूप में हुई। पुलिस ने इस एक्सीडेंट के बाद बस चालक को हिरासत में ले लिया। आगे की कार्रवाई अभी जारी है।

Leave a comment