Atishi Delhi New Chief Minister: दिल्ली के CM को लेकर बड़ी खबर, विधायक रह चुकीं आतिशी अब संभालेगी मुख्यमंत्री का पद

Atishi Delhi New Chief Minister: दिल्ली के CM को लेकर बड़ी खबर, विधायक रह चुकीं आतिशी अब संभालेगी मुख्यमंत्री का पद
Last Updated: 2 दिन पहले

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी मार्लेना के नाम की घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद, आतिशी अब उनकी जगह लेंगी। आज, अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। मनीष सिसोदिया सहित कई प्रमुख नेताओं ने आतिशी के नाम का समर्थन किया है।

Delhi New Chief Minister: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद अब आतिशी उनकी जगह लेंगी। वहीं, अरविंद केजरीवाल आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपने की संभावना है। केजरीवाल मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने 15 सितंबर रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की थी।

मुश्किलों पर अब लगी रोक

नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पहले से ही कई कयास लगाए जा रहे थे। यहां तक कि यह भी कहा जा रहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) किसी और नाम पर सबको चौंका सकती है। लेकिन अब इस पर अंतिम निर्णय लिया जा चुका है।

आतिशी होगी तीसरी महिला मुख्यमंत्री

आतिशी दिल्ली की नई और तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। उनसे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित इस पद का कार्यभार संभाल चुकी हैं। आतिशी के मुख्यमंत्री बनने से पार्टी में उनका रुतबा और अधिक बढ़ गया है।

कैबिनेट में बदलाव होने की आशंका

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद पूरी मंत्रिमंडल में बदलाव होने की संभावना है। आतिशी अब नई प्रमुख बन गई हैं। इस स्थिति में यह संभव है कि दो नए मंत्री भी शपथ ग्रहण कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि राज कुमार आनंद के इस्तीफे के बाद एक पद खाली पड़ा है।

 

 

 

Leave a comment
 

Latest News