Panchak November 2024: नवंबर 2024 में पंचक का समय, जानें कब से कब तक रहेंगे पंचंग और किन सावधानियों का करना होगा पालन

Panchak November 2024: नवंबर 2024 में पंचक का समय, जानें कब से कब तक रहेंगे पंचंग और किन सावधानियों का करना होगा पालन
Last Updated: 15 घंटा पहले

पंचक का समय विशेष महत्व रखता है, खासकर हिंदू धर्म में। पंचक वह अवधि होती है जब चंद्रमा एक विशेष नक्षत्र में रहता है, और इसे शुभ अशुभ दोनों दृष्टिकोण से देखा जाता है। नवंबर 2024 में पंचक का समय इस प्रकार रहेगा-

Panchak November 2024: हिंदू धर्म में पंचक एक अशुभ अवधि मानी जाती है, जिसमें विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। इस बार नवंबर के माह में पंचक का प्रारंभ शनिवार, 09 नवंबर 2024 को रात्रि 11:30 बजे से हो रहा है और इसका समापन गुरुवार, 14 नवंबर 2024 को देर रात्रि 03:09 बजे पर होगा।

पंचक क्या होता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर 27 दिनों में पंचक का समय आता है। जब चंद्रमा विशेष नक्षत्रोंधनिष्ठा, शतभिषा, पूर्व भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद, और रेवतीमें रहता है, तब इसे पंचक कहा जाता है। इस अवधि की लंबाई लगभग 5 दिनों की होती है, और इस दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य करना अशुभ माना जाता है।

भूल से भी करें ये काम

- पंचक के दिनों में कुछ विशेष कार्यों से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें करना नकारात्मक परिणाम दे सकता है।

- विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, और गृह निर्माण जैसे शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।

- पैसों से संबंधित लेन-देन और दक्षिण दिशा की यात्रा से भी बचें।

- पंचक के दौरान चारपाई बनाना या छत ढलवाना शुभ नहीं माना जाता है।

यात्रा से पहले क्या करें

यदि आपको किसी कारणवश दक्षिण दिशा की यात्रा करनी पड़ रही है, तो यात्रा शुरू करने से पहले कुछ कदम पीछे मुड़ें और फिर दक्षिण दिशा की ओर यात्रा प्रारंभ करें। इस प्रकार करने से आप नकारात्मक प्रभावों से बच सकते हैं।

 

Leave a comment